लाइव न्यूज़ :

मलेशिया: पर्यटक शिविर स्थल पर जबरदस्त भूस्खलन से हुई भारी तबाही, 21 लोगों की हुई मौत-12 लापता, पीएम ने किया मुआवजे का एलान

By भाषा | Updated: December 17, 2022 07:43 IST

मामले में बोलते हुए अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि भूस्वामियों के पास ‘कैंपसाइट’ चलाने का लाइसेंस नहीं था। ऐसे में मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देमलेशिया के एक पर्यटक शिविर स्थल पर भूस्खलन के कारण 21 लोगों की मौत हो गई है। इस भूस्खलन में 12 लोग अभी भी लापता है और उनकी तलाश जारी है। ऐसे में पीएम ने मारे गए और जीवित लोगों के मुआवजे का एलान भी किया है।

कुआलालंपुर:मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में एक पर्यटक शिविर स्थल (कैंपसाइट) क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए भूस्खलन में 21 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि 12 अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। 

90 से अधिक लोग मौजूद थे ‘कैंपसाइट’ पर

दमकल विभाग के प्रमुख ने बताया कि मृतकों में से दो के शव ‘‘आलिंगनबद्ध अवस्था’’ में मिले और ये मां-बेटी के शव बताए जा रहे हैं। जिला पुलिस प्रमुख सुफियन अब्दुल्ला ने बताया कि कुआलालंपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर मध्य सेलांगोर के बतांग काली में एक ‘कैंपसाइट’ पर भूस्खलन हुआ जहां करीब 90 से अधिक लोग मौजूद थे। 

उन्होंने कहा कि घटना के समय लोग सोए हुए थे और उसी समय ‘कैंपसाइट’ से लगभग 30 मीटर ऊंची सड़क से पर्यटक स्थल पर मिट्टी गिर पड़ी और लगभग तीन एकड़ जगह इसकी चपेट में आ गई। अब्दुल्ला ने बताया कि कम से कम सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और दर्जनों लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। 

बिना लाइसेंस चल रह था ‘कैंपसाइट’ 

अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि भूस्वामियों के पास ‘कैंपसाइट’ चलाने का लाइसेंस नहीं था। आपको बता दें कि ‘कैंपसाइट’ ऐसे स्थान को कहते हैं, जहां लोग समय बिताने के लिए तंबू लगाकर रहते हैं। स्थानीय लोगों के बीच ऐसे स्थान काफी लोकप्रिय हैं। 

चश्मदीदों ने क्या कहा है

लियोंग जिम मेंग ने अंग्रेजी दैनिक ‘न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स’ को बताया कि वह और उसका परिवार एक जोरदार धमाके की आवाज सुनकर जागे तथा ‘कैंपसाइट’ क्षेत्र में धरती हिलती महसूस हुई। उसने कहा, ‘‘मेरा परिवार और मैं फंस गए क्योंकि मिट्टी से हमारा तंबू ढक गया। हम एक कार पार्किंग क्षेत्र में भागने में सफल रहे और तभी दूसरे भूस्खलन की आवाज सुनी।” 

सभी शिविर स्थल एक हफ्ते के लिए रहेंगे बंद- मलेशिया विकास मंत्री

मेंग ने कहा कि यह आश्चर्यजनक था क्योंकि हाल के दिनों में कोई भारी बारिश नहीं हुई है, केवल हल्की बूंदाबांदी हुई है। यह वर्तमान में मलेशिया में मानसून की बारिश का मौसम है, और देश के विकास मंत्री नगा कोर मिंग ने कहा कि नदियों, झरनों और पहाड़ियों के पास स्थित सभी शिविर स्थल सुरक्षा आकलन करने के लिए एक सप्ताह बंद रहेंगे।

दमकल के लगभग 400 कर्मी लगे है बचाव काम में

राहत और बचाव कार्य में लगभग 400 कर्मी लगे हैं जिनकी मदद के लिए खोजी कुत्ते भी तैनात हैं। सेलांगोर के दमकल विभाग ने राहत और बचाव कार्य में जुटे कर्मियों की तस्वीरें पोस्ट कीं है। समाचार पोर्टल ‘फ्री मलेशियन टुडे’ ने दमकल विभाग के प्रमुख नोराजम खमीस के हवाले से कहा कि अब तक मिले शवों में से दो “आलिंगनबद्ध अवस्था” में मिले और माना जाता है कि वे मां-बेटी हैं। 

पीएम ने मुआवजे का किया एलान

शुक्रवार देर रात घटनास्थल का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने मारे गए लोगों के साथ-साथ जीवित बचे लोगों के परिवारों को विशेष भुगतान की घोषणा की है। नगा ने स्थानीय मीडिया से कहा कि ‘कैंपसाइट’ पिछले दो साल से अवैध रूप से चल रहा था, ऐसे में इसके संचालक को तीन साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है। 

टॅग्स :मलेशियाभूस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारआतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं?, भारत और मलेशिया के बीच 11 समझौतों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर, वीडियो

विश्वPM Modi in Malaysia: अर्थव्यवस्था, रक्षा और व्यापार..., मलेशिया और भारत का संयुक्त बयान जारी; जानें पीएम मोदी और PM इब्राहिम की बातचीत के बारे में

विश्व'भारत जल्द ही मलेशिया में नया दूतावास खोलेगा': कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!