लाइव न्यूज़ :

हाउडी मोदी: Houston में पोप के अलावा अन्य किसी विदेशी नेता के लिए आयोजित होने वाला सबसे बड़ा कार्यक्रम

By भाषा | Updated: September 22, 2019 10:44 IST

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी इस समारोह में शिरकत करेंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ह्यूस्टन में ऊर्जा क्षेत्र के सीईओ के साथ अभी एक सफल गोलमेज बैठक सम्पन्न की।

अमेरिका की एक सप्ताह की यात्रा के पहले दिन शनिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऊर्जा क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ हुई बैठक कामयाब रही। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि यह बैठक ऊर्जा सुरक्षा के लिए साथ मिल कर काम करने और भारत-अमेरिका के बीच साझा निवेश के अवसरों को बढ़ाने पर केन्द्रित थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ आते ही सीधे काम शुरू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ह्यूस्टन में ऊर्जा क्षेत्र के सीईओ के साथ अभी एक सफल गोलमेज बैठक सम्पन्न की। बातचीत भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा सुरक्षा के लिए साथ मिल कर काम करने और साझा निवेश के अवसरों को बढ़ाने पर केन्द्रित थी।’’

इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने अमेरिका के कई शीर्ष तेल कम्पनियों के सीईओ के साथ मोदी की तस्वीरें ट्वीटर पर साझा की थीं। पीएमओ ने साथ ही लिखा, ‘‘ भारत और अमेरिका की दोस्ती को और मजबूत करते हुए। ह्यूस्टन में पहली बैठकों में से एक... प्रधानमंत्री ऊर्जा क्षेत्र के सीईओ के साथ। भारत और अमेरिका इस क्षेत्र में सहयोग में विविधता लाना चाहता है।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां ‘एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम’ में रविवार को ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में 50,000 से अधिक भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित करने वाले हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी इस समारोह में शिरकत करेंगे। पोप के अलावा अन्य किसी विदेशी नेता के लिए यहां आयोजित किया जा रहा यह सबसे बड़ा कार्यक्रम है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा