लाइव न्यूज़ :

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक का निधन, तीन दशक तक किया राज

By भाषा | Updated: February 25, 2020 20:16 IST

लगभग तीन दशक तक शासन करने वाले मुबारक को देश में 18 दिनों तक चले विरोध प्रदर्शनों के बाद 11 फरवरी, 2011 को इस्तीफा देना पड़ा था। अपने शासन के दौरान वह अमेरिका के सहयोगी बने रहे। वर्ष 2011 में काहिरा के ताहिर स्क्वेयर पर हजारों की संख्या में युवाओं ने एकत्र होकर 18 दिनों तक प्रदर्शन किया जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी टीवी ने बताया कि मुबारक का निधन काहिरा के एक अस्पताल में हुआ जहां उनकी सर्जरी हुई थी।आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक का निधन हो गया है। वह 91 वर्ष के थे। देश के सरकारी टीवी ने यह जानकारी दी।

लगभग तीन दशक तक शासन करने वाले मुबारक को देश में 18 दिनों तक चले विरोध प्रदर्शनों के बाद 11 फरवरी, 2011 को इस्तीफा देना पड़ा था। अपने शासन के दौरान वह अमेरिका के सहयोगी बने रहे। वर्ष 2011 में काहिरा के ताहिर स्क्वेयर पर हजारों की संख्या में युवाओं ने एकत्र होकर 18 दिनों तक प्रदर्शन किया जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।

सरकारी टीवी ने बताया कि मुबारक का निधन काहिरा के एक अस्पताल में हुआ जहां उनकी सर्जरी हुई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं थीं लेकिन इस संबंध में विस्तृत विवरण नहीं दिया गया है।

मुबारक को 2011 में 18 दिन के प्रदर्शन के दौरान लगभग 900 प्रदर्शनकारियों की मौत को रोक पाने में विफल रहने पर जून 2012 में उनके पूर्व सुरक्षा प्रमुख के साथ दोषी ठहराया गया था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

दोनों ने इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी और इसके बाद 2014 में दोनों को बरी कर दिया गया था। अप्रैल 2011 में गिरफ्तारी के बाद से मुबारक ने लगभग छह साल अस्पतालों बिताए। रिहाई के बाद उन्हें काहिरा के हेलियोपोलिस प्रांत के एक अपार्टमेंट ले जाया गया था।

टॅग्स :इजिप्टसंयुक्त राष्ट्रअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट