लाइव न्यूज़ :

हॉन्ग कॉन्ग के मीडिया टाइकून और लोकतंत्र समर्थक जिमी लाइ नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: August 10, 2020 09:50 IST

हॉन्ग कॉन्ग में जिमी लाइ लोकतंत्र समर्थक माने जाते हैं। वे चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी के बड़े आलोचक हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार जिमी लाइ के अलावा उनके दो बेटों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहॉन्ग कॉन्ग में नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जिमी लाइ किए गए गिरफ्ताररिपोर्ट्स के अनुसार जिमी लाइ को सोमवार सुबह 7 बजे गिरफ्तार किया गया

हॉन्ग कॉन्ग के मीडिया टाइकून जिमी लाइ को नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी के बड़े आलोचक और लोकतंत्र के समर्थक माने जाने वाले जिमी लाइ को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उन पर विदेशी ताकतों से 'हाथ मिलाने' के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार लाइ की कंपनी नेक्स्ट डिजिटल दरअसल ऐपल डेली नाम से लोकतंत्र समर्थक अखबार छापती है। इसमें लगातार हॉन्ग कॉन्ग सरकार और चीनी नेतृत्व पर सवाल उठाए जाते रहे हैं। ऐपल डेली के मुताबिक 72 साल के लाई के खिलाफ अन्य देश से साझेदारी के आरोपों पर जांच की जा रही है। 

लाइ के अलावा उनके दो बेटों को भी कंपनी के बिजनेस मूल्यों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ऐसी भी रिपोर्ट है कि नेक्स्ट डिजिटल से जुड़े कई सीनियर कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। हॉन्ग पुलिस की ओर से ट्वीट किया गया, 'अभी तक 39 से 72 साल की उम्र के बीच के 7 लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का उल्लंघन करने के शक में गिरफ्तार किया गया है।'

लाइ को इससे पहले पिछले साल फरवरी में भी एक विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि चीन ने इसी साल विवादास्पद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को मंजूरी दी है और ये अब लागू भी हो गया है। इस कानून के तहत अधिकारियों को हांगकांग में अलगाववादी गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने की अनुमति है। 

कानून के बारे में आलोचकों का कहना है कि चीन द्वारा पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश का नियंत्रण अपने हाथ में लेने के बाद जिन स्वतंत्रताओं एवं कानूनी संरक्षणों का वादा किया गया था, उन्हें यह कानून कमतर करता है। 

टॅग्स :हॉन्ग कॉन्गचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा