लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी सभी अवरोधकों को तोड़कर संसद भवन में घुसे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2019 20:21 IST

आई केबल न्यूज़ पर प्रसारित किए दृश्यों में दिखाया गया है कि कई घंटों तक अंदर घुसने की मशक्कत कर रहे प्रदर्शनकारी हाथों में ढाल लेकर संसद भवन में घुस गए।

Open in App
ठळक मुद्देविक्टोरिया पार्क के बाहर एकत्र होने लगी लेकिन पुलिस ने मार्च करने वालों को अपना मार्ग बदलने या मार्च को रद्द करने के लिए कहा।मैंने कहा कि मैं सबक सीखूंगी और यह सुनिश्चित करूंगी कि सरकार का भविष्य का काम समुदाय की आकांक्षाओं, भावनाओं और विचारों के प्रति अधिक संवेदनशील हो।

हांगकांग में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी सोमवार शाम सभी अवरोधकों को तोड़कर संसद भवन में घुस गए। आई केबल न्यूज़ पर प्रसारित किए दृश्यों में दिखाया गया है कि कई घंटों तक अंदर घुसने की मशक्कत कर रहे प्रदर्शनकारी हाथों में ढाल लेकर संसद भवन में घुस गए।

दंगा रोधक पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेलने के लिए मिर्च स्प्रे और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया, लेकिन पुलिस नाकाम रही। 

हांगकांग में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को ‘संसदीय’ इमारत में घुसने गए। प्रदर्शनकारी लोगों के चीन प्रत्यर्पण की अनुमति देने वाले विधेयक को वापस लेने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने इमारत की शीशे की दीवार से मालगाड़ी को टकरा दिया जिससे इमारत आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।

भीड़ सोमवार को विक्टोरिया पार्क के बाहर एकत्र होने लगी लेकिन पुलिस ने मार्च करने वालों को अपना मार्ग बदलने या मार्च को रद्द करने के लिए कहा। हांगकांग के चीन समर्थक नेता एक विधेयक पर जोर दे रहे हैं जिसमें आरोपियों पर मुकदमा चलाने के लिए उन्हें चीन प्रत्यर्पित किए जाने का प्रावधान है।

इस विधेयक को आगे बढ़ाने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही हांगकांग की नेता कैरी लैम ने कहा कि युवाओं और छात्रों के हाल में कई विरोध प्रदर्शनों से उन्होंने सीखा है कि उन्हें बेहतर ढंग से सुने जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के इरादे अच्छे हैं।

उन्होंने कहा,‘‘मैंने कहा कि मैं सबक सीखूंगी और यह सुनिश्चित करूंगी कि सरकार का भविष्य का काम समुदाय की आकांक्षाओं, भावनाओं और विचारों के प्रति अधिक संवेदनशील हो।’’ 

टॅग्स :चीनसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा