लाइव न्यूज़ :

हांगकांग की लोकतंत्र हिमायती कार्यकर्ता एगनेस चाउ जेल से रिहा

By भाषा | Updated: June 12, 2021 10:42 IST

Open in App

हांगकांग, 12 जून (एपी) हांगकांग में लोकतंत्र की समर्थक कार्यकर्ता एगनेस चाउ को छह महीने से ज्यादा वक्त तक जेल में रखने के बाद शनिवार को रिहा कर दिया गया। 2019 में सरकार विरोधी व्यापक प्रदर्शनों के दौरान अनधिकृत सभाओं में हिस्सा लेने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

ताई लाम सेंटर फॉर वीमेन से निकलने के बाद 24 वर्षीय चाउ का पत्रकारों के समूह ने अभिवादन किया। वह बिना कोई टिप्पणी किए जेल की वैन से निकलकर निजी कार में जाकर बैठ गईं।

समर्थकों का एक छोटा समूह मौके पर मौजूद था जो सरकार द्वारा जेल भेजे जाने की धमकियों के असर को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित कर रहा था। बीजिंग ने पिछले साल क्षेत्र में सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू कर दिया था जिसके बाद सरकार ने उन लोगों को जेल में डालने की चेतावनी दी है जो इस कानून का उल्लंघन करते पाए जाएंगे।

हांगकांग में सरकार विरोधी एवं लोकतंत्र के पक्ष में हुए प्रदर्शनों के बाद पूर्व में ब्रिटेन के उपनिवेश रहे क्षेत्र में असहमति के स्वरों को दबाने के लिए यह कानून लाया गया था।

नये कानून के चलते जोशुआ वोंग और जिम्मी लाई समेत लोकतंत्र के हिमायती प्रमुख कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया जो जेल में सजा काट रहे हैं। अन्य ने विदेशों में शरण ली है। आलोचकों का कहना है कि 1997 में हांगकांग को चीनी शासन के सुपुर्द किये जाने के बाद 50 वर्षों के लिए उसकी स्वतंत्रता सुरक्षित रखने की अपनी प्रतिबद्धताओं का चीन अब नियमित तौर पर उल्लंघन कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा