लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में महिलाओं के भविष्य को लेकर हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने जताई चिंता

By भाषा | Updated: September 5, 2021 18:50 IST

Open in App

बर्लिन, पांच सितंबर (एपी) हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की है। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त की विशेष दूत जोली ने जर्मनी के एक समाचार पत्र को रविवार को दिए साक्षात्कार में कहा, “ मुझे नहीं लगता कि अफगानिस्तान में आगामी सरकार दोबारा वैसी ही स्थिति एवं हालात पैदा कर देगी, जैसे कि 20 वर्ष पहले थे।“ लेकिन इसके बावजूद दिग्गज अभिनेत्री ने अफगानिस्तान में महिलाओं की स्थिति को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। जोली ने साप्ताहिक समाचार पत्र वेल्ट एम सोनटैग से कहा, “ मैं उन सभी महिलाओं और बालिकाओं के बारे में सोच रही हूं, जिन्हें यह नहीं पता कि वे स्कूल अथवा काम करने अपने घर से बाहर जा सकेंगी या नहीं। मैं अफगानिस्तान के उन युवाओं के भविष्य को लेकर भी चिंतित हूं, जिन्हें अपनी आजादी छीने जाने का डर है।“ गौरतलब है कि अफगानिस्तान में पिछले महीने तालिबान के लड़ाकों ने सत्ता पर कब्जा कर लिया था और उसके बाद वहां से अमेरिकी सैनिकों की भी वापसी हो चुकी है। तालिबान अफगानिस्तान में नयी सरकार के गठन की तैयारी कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत