लाइव न्यूज़ :

हार्वर्ड के प्रोफेसर को चीन से संबंध छिपाने का दोषी पाया गया

By भाषा | Updated: December 22, 2021 09:00 IST

Open in App

बोस्टन (अमेरिका), 22 दिसंबर (एपी) हार्वर्ड विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को चीन संचालित भर्ती कार्यक्रम से जुड़े होने की बात छिपाने का दोषी पाया गया है।

हार्वर्ड के रसायन विज्ञान एवं रासायनिक जीव विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष, चार्ल्स लिबर (62) ने झूठे कर रिटर्न दाखिल करने के दो आरोप, झूठे बयान देने के दो आरोप आदि में दोषी नहीं होने की बात कही थी।

बोस्टन की संघीय अदालत में पांच दिनों तक चली सुनवाई के बाद, ज्यूरी ने फैसला सुनाने से पहले लगभग दो घंटे 45 मिनट तक विचार-विमर्श किया।

लिबर के वकील मार्क मुकासी ने तर्क दिया था कि अभियोजकों के पास आरोप साबित करने के सबूत नहीं थे। जांचकर्ताओं ने लिबर की गिरफ्तारी से पहले उनके साथ हुई पूछताछ का भी कोई ब्योरा नहीं रखा। उन्होंने तर्क दिया कि अभियोजक यह साबित नहीं कर पाएंगे कि लिबर ने ‘‘जानबूझकर,इरादतन या मर्जी से ऐसा काम किया या उन्होंने कोई भी गलत बयान दिया।’’

वहीं, अभियोजकों ने तर्क दिया कि लिबर ने जानबूझकर चीन की ‘थाउजेंट टैलेंट प्लान’ योजना से खुद के जुड़े होने की बात को छिपाया। इस कार्यक्रम को विदेशी प्रौद्योगिकी एवं बौद्धिक संपदा का ज्ञान रखने वाले लोगों को चीन में भर्ती करने के लिए तैयार किया गया है।

लिबर को इस मामले में जनवरी 2020 में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से ही वह हार्वर्ड से सवैतनिक प्रशासनिक अवकाश पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात