लाइव न्यूज़ :

हैरिस ने कोविड-19 से निपटने के लिए सर्जन जनरल विवेक मूर्ति के प्रयासों की सराहना की

By भाषा | Updated: April 2, 2021 09:45 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, दो अप्रैल अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए सर्जन जनरल विवेक मूर्ति के अथक प्रयासों की सराहना की।

हैरिस ने कोविड-19 को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए की गई एक ऑनलाइन बैठक में कहा, ‘‘ सर्जन जनरल मूर्ति आपका धन्यवाद। यहां मौजूद सभी लोगों के सामने, मैं यह कहना चाहती हूं कि आप कई महीनों से वायरस से निपटने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।’’

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ एक राष्ट्र के रूप में हमें आगे ले जाने, विज्ञान में विश्वास बनाए रखने और इस लड़ाई में सामूहिकता की शक्ति और महत्व को रेखांकित करने के लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करती हूं।’’

भारतवंशी डॉ. विवेक मूर्ति ने पिछले सप्ताह अमेरिका के 21वें सर्जन जनरल के रूप में शपथ ली थी। उनकी प्राथमिकता कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को समाप्त करना है।

मूर्ति ने कहा, ‘‘देश की एक महत्वपूर्ण नेता द्वारा यहां परिचय कराए जाने से गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, जिन्होंने बाधाओं को पार कर समुदाय को आगे बढ़ाया। वह दयालु होने के साथ एक मजबूत नेता हैं, जो मुझे और मेरी बेटी सहित लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक सर्जन के तौर पर मेरी भूमिका अमेरिका के हरेक व्यक्ति के स्वास्थ्य की देखभाल करना होगी।’’

मूर्ति दूसरी बार अमेरिका के सर्जन जनरल बने हैं। इससे पहले 2011 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?