लाइव न्यूज़ :

गुरदीप सिंह ने पाकिस्तान के सांसद के तौर पर शपथ ली

By भाषा | Updated: March 12, 2021 16:30 IST

Open in App

(एम जुलकरनैन)

इस्लामाबाद, 12 मार्च सत्तारूढ़ पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के नेता गुरदीप सिंह ने शुक्रवार को सांसद के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही वह पाकिस्तानी संसद के उच्च सदन में शामिल पहले पगड़ीधारी सिख बन गए हैं।

सिंह ने पाकिस्तानी संसद के उच्च सदन के लिए हुए चुनाव में अल्पसंख्यक सीट खैबर पख्तूनख्वा पर बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को मात दी थी।

सिंह को सदन में 145 में से 103 मत मिले थे, जबकि जमीयत उलेमा-ए इस्लाम (फजलुर) के उम्मीदवार रणजीत सिंह को सिर्फ 25 और अवामी नेशनल पार्टी के आसिफ भट्टी को 12 वोट मिले थे।

सिंह के अलावा 47 और सांसदों ने भी शुक्रवार को शपथ ग्रहण की।

सिंह का नाता स्वात जिले से है और वह पाकिस्तानी संसद के उच्च सदन में शामिल पहले पगड़ीधारी सिख बन गए हैं।

शपथ ग्रहण करने के बाद गुरदीप सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि वह देश में अल्पसंख्यक समुदाय की बेहतरी के लिए काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?