Guatemala bus accident: पुल से नीचे बस, 55 लोगों की मौत और कई अन्य घायल, राहत तेज

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 11, 2025 14:23 IST2025-02-10T20:10:11+5:302025-02-11T14:23:27+5:30

Guatemala bus accident: ग्वाटेमाला सिटी के मेयर रिकार्डो क्विनोनेज़ ने कहा कि आपातकालीन सेवाएं तैनात की गई हैं।

Guatemala bus accident 55 dead many more injured see tweet bus traveling busy highway fell bridge | Guatemala bus accident: पुल से नीचे बस, 55 लोगों की मौत और कई अन्य घायल, राहत तेज

Guatemala bus accident

HighlightsGuatemala bus accident: पुएंते बेलिस एक राजमार्ग पुल से गिर गई। Guatemala bus accident: तस्वीरों में बस पीड़ितों के शवों से घिरी हुई है। Guatemala bus accident: ग्वाटेमाला में बड़ा हादसा हो गया है। 

Guatemala bus accident: ग्वाटेमाला में बड़ा हादसा हो गया है। ग्वाटेमाला की राजधानी के बाहरी इलाके में सोमवार को एक बस के खाई में गिरने से कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सार्वजनिक मंत्रालय के जांच अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से 53 शव बरामद किए गए हैं और सैन जुआन डी डिओस अस्पताल ने पुष्टि की है कि वहां लाए गए दो यात्रियों की भी मौत हो गई है। दमकल विभाग के प्रवक्ता एडविन विलाग्रान ने बताया कि कई वाहनों की टक्कर के कारण बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई।

इस घटना में अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस प्रोग्रेसो से आ रही थी। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों में बच्चे भी शामिल हैं। राष्ट्रपति बर्नार्डो एरेवालो ने घटना पर शोक व्यक्त किया तथा एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। ग्वाटेमाला सिटी में सोमवार को 75 लोगों को ले जा रही एक बस खड्ड में गिर गई। आपातकालीन कर्मचारी 10 घायल लोगों को बस से निकालने में कामयाब रहे।

जो ग्वाटेमाला की राजधानी के उत्तरी प्रवेश द्वार पर पुएंते डी बेलिस पुल से प्रदूषित नदी में गिर गई थी। रुआनो ने कहा, कई गंभीर रूप से घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, बस उत्तर-पूर्व में लगभग 90 किलोमीटर (56 मील) दूर एल प्रोग्रेसो विभाग के सैन अगस्टिन अकासागुआस्टलान शहर से ग्वाटेमाला सिटी जा रही थी। पुलिस कारणों की जांच कर रही है।

अग्निशमन विभाग द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में बस पीड़ितों के शवों से घिरी हुई है। आंशिक रूप से पानी में डूबी हुई दिखाई दे रही है। ग्वाटेमाला सिटी के मेयर रिकार्डो क्विनोनेज़ ने कहा कि आपातकालीन सेवाएं तैनात की गई हैं, जबकि ट्रैफिक पुलिस प्रभावित क्षेत्र में वैकल्पिक मार्ग स्थापित करने पर काम कर रही है।

Web Title: Guatemala bus accident 55 dead many more injured see tweet bus traveling busy highway fell bridge

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे