लाइव न्यूज़ :

गाजा के एकमात्र बिजली संयंत्र में ईंधन खत्म हुआ, जल्द बंद हो जाएगी बिजली की आपूर्ति

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 11, 2023 19:19 IST

गाजा के बिजली प्राधिकरण ने कहा है कि इजराइल के आपूर्ति ठप करने के बाद उसके इकलौते बिजली संयंत्र में ईंधन समाप्त हो जाएगा, जिससे गाजा में बिजली की आपूर्ति बंद हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देगाजा के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि उसके एकमात्र बिजली संयंत्र में ईंधन खत्म हो गया हैइज़राइल की नाकेबंदी की वजह से आपूर्ति नहीं होने के चलते संयंत्र बंद कर दिया गयाअब इस क्षेत्र को बिजली देने के लिए केवल जनरेटर ही बचे हैं

Israel-Hamas war: गाजा के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि उसके एकमात्र बिजली संयंत्र में ईंधन खत्म हो गया है और इज़राइल की नाकेबंदी की वजह से आपूर्ति नहीं होने के चलते संयंत्र बंद कर दिया गया है। अब इस क्षेत्र को बिजली देने के लिए केवल जनरेटर ही बचे हैं। दरअसल इजराइल ने हमास के शासन वाले गाजा पट्टी जाने वाली ईंधन खेप को रोकने का फैसला किया है। इजराइल ने गाजा की "पूर्ण घेराबंदी" का ऐलान किया है। इसके बाद ही ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है।

गाजा के बिजली प्राधिकरण ने कहा है कि इजराइल के आपूर्ति ठप करने के बाद उसके इकलौते बिजली संयंत्र में ईंधन समाप्त हो जाएगा, जिससे गाजा में बिजली की आपूर्ति बंद हो जाएगी। इजराइल ने कहा है कि हमास ने सप्ताहांत में जो कहर बरपाया है उसका बदला लेने के लिए वह क्षेत्र की बिजली काट देगा। फिलहाल गाजा के लिए सभी रास्ते बंद हैं, जिससे बिजली संयंत्र के लिए ईंधन या जेनरेटर ला पाना असंभव है। बिजली प्राधिकरण ने बुधवार को कहा कि दोपहर तक बिजली संयंत्र बंद हो जाएगा। 

बता दें कि हमास के हमले के जवाब में इजराइल ने युद्ध की घोषणा कर दी है और पूरे इलाके में भयंकर तनाव है। इजराइल गाजा में हमले कर रहा है। इजराइली युद्धक विमान गाजा पर लगातार बमबारी कर रहे हैं। इजराइली सेना ने मंगलवार को कहा कि सीरिया से भी गोले दागे गए जिसका सेना ने जवाब दिया। इसके अलावा लेबनान में हिजबुल्ला ने भी इजराइल पर रॉकेट दागे हैं। 

 इजराइल ने गाजा में भोजन, ईंधन और दवाओं की आपूर्ति पर रोक लगा दी है और सीमा के पास हवाई हमले के बाद मिस्र से एकमात्र पहुंच मंगलवार को बंद हो गई। युद्ध में दोनों ओर के कम से कम 1,900 लोगों की मौत हो गई है। मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका है।

टॅग्स :इजराइलHamas
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?