लाइव न्यूज़ :

अफ्रीका में भारतीय मूल के पत्रकार जी डी ‘रॉबर्ट’ गोवेंदर को  2019 के वी के कृष्ण मेनन पुरस्कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2019 17:36 IST

गोवेंदर का पत्रकार एवं लेखक के तौर पर करियर करीब 60 वर्षों का था। इसके साथ ही वह ऐसे पहले पत्रकार थे, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका की केवल श्वेत खेल टीमों के अंतरराष्ट्रीय बहिष्कार का आह्वान किया था।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका में अगस्त 1930 में जन्मे गोवेंदर का 2016 में ब्रिटेन में निधन हो गया था। मेनन लंदन में भारत के पहले उच्चायुक्त थे।कार्यक्रम के बाद वी के कृष्ण मेनन इंस्टीट्यूट (वीकेकेएमआई) बोर्ड के सदस्य टोनी स्लेटर ने कहा कि गोवेंदर को मरणोपरांत पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के पत्रकार जी डी ‘रॉबर्ट’ गोवेंदर को ब्रिटेन में 2019 के वी के कृष्ण मेनन पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। दक्षिण अफ्रीका में जन्मे पत्रकार गोवेंदर को भारतीय राजनयिक एवं नेता वी के कृष्ण मेनन की 123वीं जयंती के मौके पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में मरणोपरांत इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

गोवेंदर का पत्रकार एवं लेखक के तौर पर करियर करीब 60 वर्षों का था। इसके साथ ही वह ऐसे पहले पत्रकार थे जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका की केवल श्वेत खेल टीमों के अंतरराष्ट्रीय बहिष्कार का आह्वान किया था। कार्यक्रम के बाद वी के कृष्ण मेनन इंस्टीट्यूट (वीकेकेएमआई) बोर्ड के सदस्य टोनी स्लेटर ने कहा कि गोवेंदर को मरणोपरांत पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

स्लेटर ने कहा कि मेनन स्वयं के अलावा किसी अन्य चीज के लिए खड़े हुए और अपना पूरा जीवन उसे हासिल करने में लगाया। गोवेंदर का 60 वर्षों का कार्य नि:स्वार्थता और सही कार्य करने की प्रतिबद्धता दिखाता है। दक्षिण अफ्रीका में अगस्त 1930 में जन्मे गोवेंदर का 2016 में ब्रिटेन में निधन हो गया था। मेनन लंदन में भारत के पहले उच्चायुक्त थे। 

टॅग्स :ब्रिटेनसाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!