लाइव न्यूज़ :

फ्रांस की पत्रिका 'चार्ली हेब्दो’ ने एक बार फिर छापा पैगंबर मोहम्मद का कार्टून, कहा-हार नहीं मानेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2020 20:21 IST

इस सप्ताह कार्टून के साथ प्रकाशित संपादकीय में पत्रिका ने कहा कि हमलों के बाद उसने मोहम्मद का कार्टून प्रकाशित नहीं करने का फैसला लिया था, लेकिन मामले की सुनवाई शुरू होने के चलते जरूरी होने पर उसने ऐसा किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देव्यंग्य पत्रिका 'चार्ली हेब्दो’’ ने 2015 के आतंकवादी हमले के बाद एक बार फिर पैगंबर मोहम्मद का कार्टून प्रकाशित किया है। पत्रिका ने कहा कि ''इतिहास को न तो दोबारा लिखा जा सकता और न ही मिटाया जा सकता।''

पेरिस: फ्रांस की व्यंग्य पत्रिका 'चार्ली हेब्दो’’ ने 2015 के आतंकवादी हमले के बाद एक बार फिर पैगंबर मोहम्मद का कार्टून प्रकाशित किया है। पत्रिका ने कहा कि ''इतिहास को न तो दोबारा लिखा जा सकता और न ही मिटाया जा सकता।''

जनवरी 2015 में 'चार्ली हेब्दो’’ के कार्यालय पर हुए आतंकवादी हमले में 17 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें संपादकीय कार्यालय के 12 सदस्य और सभी तीनों हमलावर शामिल हैं। इस्लामिक स्टेट समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। पत्रिका ने उस हमले के मामले में पहली सुनवाई की पूर्व संध्या पर मंगलवार को यह घोषणा की।

हमलावरों को हथियार और रसद मुहैया कराने के आरोपी 13 पुरुषों और एक महिला के खिलाफ बुधवार से सुनवाई शुरू होनी है। इस सप्ताह कार्टून के साथ प्रकाशित संपादकीय में पत्रिका ने कहा कि हमलों के बाद उसने मोहम्मद का कार्टून प्रकाशित नहीं करने का फैसला लिया था, लेकिन मामले की सुनवाई शुरू होने के चलते जरूरी होने पर उसने ऐसा किया है। 

टॅग्स :फ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल