लाइव न्यूज़ :

फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों ‘‘वास्तव में कुरूप’’ हैंः ब्राजील के वित्त मंत्री पाउलो

By भाषा | Updated: September 6, 2019 12:27 IST

ब्राजील के वित्त मंत्री पाउलो ग्वेदेस ने कहा कि वह मैक्रों के रूप को लेकर ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बयान से सहमत हैं। उन्होंने एक आर्थिक मंच में कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने जो कहा है- यह सच है।’’ ग्वेदेस ने कहा, ‘‘महिला वास्तव में कुरूप है।’’

Open in App
ठळक मुद्देबोल्सोनारो ने इस पोस्ट पर टिप्पणी की थी, ‘‘व्यक्ति को शर्मसार मत करो, हा हा।’’ फ्रांस के राष्ट्रपति ने बोल्सोनारो के इस व्यवहार को ‘‘अत्यंत अशिष्ट’’ करार दिया था।

ब्राजील के एक मंत्री ने कहा है कि फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों ‘‘वास्तव में कुरूप’’ हैं। ब्राजील के मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कुछ ही दिनों पहले ब्राजील के राष्ट्रपति ने भी ब्रिगिट के बारे में इसी प्रकार की टिप्पणी की थी।

ब्राजील के वित्त मंत्री पाउलो ग्वेदेस ने कहा कि वह मैक्रों के रूप को लेकर ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बयान से सहमत हैं। उन्होंने एक आर्थिक मंच में कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने जो कहा है- यह सच है।’’ ग्वेदेस ने कहा, ‘‘महिला वास्तव में कुरूप है।’’

इसके कुछ देर बाद ग्वेदेस के एक सहयोगी ने एक बयान में कहा कि मंत्री ने ‘‘सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान फ्रांस की प्रथम महिला का जिक्र करते हुए आज जो मजाक किया, वह उसके लिए माफी मांगते हैं।’’

उल्लेखनीय है कि बोल्सोनारो ने एक फेसबुक पोस्ट पर सहमति जताई थी जिसमें कहा गया था कि फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों की पत्नी ब्राजील के राष्ट्रपति की पत्नी जितनी आकर्षक नहीं हैं। पोस्ट में दोनों महिलाओं की तस्वीरों के नीचे लिखा था ‘‘अब आप समझ रहे हैं कि मैक्रों बोल्सोनारो को परेशान क्यों कर रहे हैं ?’’

बोल्सोनारो ने इस पोस्ट पर टिप्पणी की थी, ‘‘व्यक्ति को शर्मसार मत करो, हा हा।’’ इस टिप्पणी को लेकर बोल्सोनारो की चौतरफा आलोचना हो रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने बोल्सोनारो के इस व्यवहार को ‘‘अत्यंत अशिष्ट’’ करार दिया था। बोल्सोनारो ने बाद में यह टिप्पणी हटा दी थी। दुनिया के सबसे बड़े ‘वर्षावन’ अमेजन में लगी आग से निपटने को लेकर ब्राजील और फ्रांस के बीच हालिया सप्ताह में टकराव हो गया था। 

टॅग्स :फ़्रांसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल