लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने जॉनसन का समर्थन किया, जी-7 शिखर सम्मेलन में चीन पर दिया मिलाजुला संदेश

By भाषा | Updated: August 26, 2019 06:07 IST

जी-7 शिखर सम्मेलन: जॉनसन ने पिछले महीने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पदभार संभाला था। ब्रेक्जिट के लिए ट्रंप की सलाह के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें (जॉनसन को) सलाह की जरूरत नहीं है। वह इस काम के लिए सही व्यक्ति हैं। मैं यह लंबे समय से कहता आ रहा हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी-7 शिखर सम्मेलन में ‘‘ब्रेक्जिट’’ के लिए ‘सही व्यक्ति’ के तौर पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का रविवार को समर्थन किया। फ्रांस के तटीय शहर में यहां ट्रंप ने जॉनसन के साथ अपनी पहली मुलाकात में कहा, ‘‘वह एक शानदार प्रधानमंत्री होने वाले हैं।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी-7 शिखर सम्मेलन में ‘‘ब्रेक्जिट’’ के लिए ‘सही व्यक्ति’ के तौर पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का रविवार को समर्थन किया। वहीं, उन्होंने वैश्विक अर्थव्यवस्था को चिंता में डालने वाले चीन के साथ चल रहे व्यापार युद्ध पर मिलाजुला संकेत दिया। फ्रांस के तटीय शहर में यहां ट्रंप ने जॉनसन के साथ अपनी पहली मुलाकात में कहा, ‘‘वह एक शानदार प्रधानमंत्री होने वाले हैं।’’

जॉनसन ने पिछले महीने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पदभार संभाला था। ब्रेक्जिट के लिए ट्रंप की सलाह के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें (जॉनसन को) सलाह की जरूरत नहीं है। वह इस काम के लिए सही व्यक्ति हैं। मैं यह लंबे समय से कहता आ रहा हूं।’’

जॉनसन ने ट्रंप से कहा, ‘‘...हम कुल मिलाकर व्यापारिक शांति के पक्षधर हैं।’’ वह चीन के साथ अमेरिका का व्यापार युद्ध और बढ़ने से पैदा हुए खतरे से पीछे हटते प्रतीत हुए। उन्होंने अपने सहयोगी देशों को राहत पहुंचाने के लिए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वे व्यापार युद्ध का सम्मान करेंगे। यह होने वाला है।’’

यह पूछने पर कि क्या उनके पास कोई दूसरा विचार है, उन्होंने जवाब दिया, ‘‘हर चीज के बारे में मेरे पास दूसरा विचार है।’’ जी-7 शिखर बैठक में अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध, अमेजन के जंगलों में आग और ईरानी परमाणु संकट भी मुख्य मुद्दों में शामिल हैं।

जी-7 की पिछली बैठकों की परंपरा को तोड़ते हुए सोमवार को वार्ता की समाप्ति के बाद कोई अंतिम बयान नहीं जारी किया जाएगा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी जैसे जी-7 के बाहर के कई वैश्विक नेताओं को भी आमंत्रित किया है, जो रविवार को बैठक में शामिल होंगे।

टॅग्स :फ़्रांसडोनाल्ड ट्रंपचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट