लाइव न्यूज़ :

फ्रांस: एमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की, धुर दक्षिणपंथी नेता को हराया, लगातार दूसरा कार्यकाल पाने वाले 20 साल में पहले नेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2022 07:14 IST

महामारी और यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच जारी राष्ट्रपति चुनाव में मैक्रों ने उन्हें एक और मौका देने की अपील मतदाताओं से की थी। मैक्रों पिछले 20 साल में लगातार दूसरा कार्यकाल हासिल करने वाले पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति बन गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन ने रविवार को राष्ट्रपति पद की दौड़ में हार स्वीकार कर ली।पांच साल पहले भी मैक्रों ने ली पेन को करारी मात दी थी।मैक्रों ने अपने प्रतिद्वंद्वी का समर्थन करने वाले मतदाताओं के गुस्से का जवाब देने की कसम खाई।

पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में एमैनुएल मैक्रों ने जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही मैक्रों ने रविवार को मतदान पूर्ण होने के बाद धुर दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन को एक बार फिर से मात दे दी। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर नतीजों की घोषणा नहीं हुई है।

महामारी और यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच जारी राष्ट्रपति चुनाव में मैक्रों ने उन्हें एक और मौका देने की अपील मतदाताओं से की थी। मैक्रों पिछले 20 साल में लगातार दूसरा कार्यकाल हासिल करने वाले पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति बन गए हैं।

साथ ही, इसके यूरोप की भविष्य की दिशा तय करने और यूक्रेन में युद्ध रोकने के पश्चिमी देशों के प्रयासों पर दूरगामी परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

इस बीच, दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन ने रविवार को राष्ट्रपति पद की दौड़ में हार स्वीकार कर ली और मौजूदा राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों को विजयी मान लिया। पेन ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में उनका अभूतपूर्व प्रदर्शन ''अपने आप में एक शानदार जीत'' को दर्शाता है।

रविवार को मतदान संपन्न होने के बाद विभिन्न मतदान एजेंसियों ने अनुमान जताया कि मैक्रों अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर बड़ी बढ़त बनाते दिख रहे हैं। पांच साल पहले भी मैक्रों ने ली पेन को करारी मात देकर 39 वर्ष की उम्र में फ्रांस के सबसे युवा राष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल किया था।

मतदान एजेंसी ओपिनियन-वे, हैरिस और इफोप के अनुमान के मुताबिक, कुल मतदान का 57 फीसदी 44 वर्षीय मौजूदा राष्ट्रपति मैक्रों के खाते में जाता दिख रहा है, जबकि मरीन ले पेन को 41.5 से 43 फीसदी वोट मिलने की संभावना है।

विजयी भाषण में कहा- गुस्से का जवाब तलाशा जाना चाहिए

अपने विजयी भाषण में मैक्रों ने अपने प्रतिद्वंद्वी का समर्थन करने वाले मतदाताओं के गुस्से का जवाब देने की कसम खाई और कहा कि उनका नया कार्यकाल पिछले पांच वर्षों से अलग रहेगा।

हजारों की संख्या में जश्न मनाते समर्थकों से उन्होंने कहा कि उस गुस्से और असहमति का जवाब खोजा जाना चाहिए, जिसके कारण हमारे कई हमवतन लोगों ने धुर दक्षिणपंथ के लिए मतदान किया। यह मेरी और मेरे आसपास के लोगों की जिम्मेदारी होगी।

(भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :इमेनुअल मेक्रोफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा