मछली पकड़ने को लेकर विवाद बढ़ने पर फ्रांस ने ब्रिटिश नौकाओं पर जुर्माना लगाया

By भाषा | Published: October 28, 2021 06:29 PM2021-10-28T18:29:19+5:302021-10-28T18:29:19+5:30

France fines British boats as dispute over fishing escalates | मछली पकड़ने को लेकर विवाद बढ़ने पर फ्रांस ने ब्रिटिश नौकाओं पर जुर्माना लगाया

मछली पकड़ने को लेकर विवाद बढ़ने पर फ्रांस ने ब्रिटिश नौकाओं पर जुर्माना लगाया

लंदन, 28 अक्टूबर (एपी) फ्रांसीसी अधिकारियों ने मछली पकड़ने वाली दो ब्रिटिश नौकाओं पर बीती रात जुर्माना लगाया और इनमें से एक को वहीं एक बंदरगाह पर रोक लिया। फ्रांस के समुद्री मामलों के मंत्री ने यह जानकारी दी।

इंग्लिश चैनल के दोनों ओर मछली पकड़ने को लेकर उनके बीच विवाद गहराने की पृष्ठभूमि में यह घटनाक्रम हुआ।

फ्रांसीसी मंत्री ने एक बयान में कहा कि चैनल में नियंत्रण कड़ा करने के तहत नौकाओं की जांच के परिणामस्वरूप यह जुर्माना लगाया गया।

समुद्री मामलों के मंत्री अनिक गिरादीन ने फ्रांसीसी रेडियो नेटवर्क से कहा, ‘‘हम फिर से जांच शुरू कर रहे हैं।’’ उल्लेखनीय है कि फ्रांस ने बुधवार को घोषणा की थी कि मछली पकड़ने के विवाद पर ब्रिटेन के साथ कोई समझौता नहीं होता है तो वह अलगे हफ्ते से कुछ फ्रांसीसी बंदरगाहों पर मछली पकड़ने वाली ब्रिटिश नौकाओं को प्रतिबंधित कर देगा। उसने यह भी कहा था कि वह चैनल के द्वीपों पर ऊर्जा की आपूर्ति रोक देगा।

वहीं, ब्रिटेन ने कहा कि यह धमकी अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन प्रतीत होती है और यदि पेरिस इस पर आगे बढ़ता है तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा।

ब्रिटेन ने कहा, ‘‘फ्रांस की धमकी निराश करने वाली और अनुचित है तथा हम एक करीबी सहयोगी व साझेदार से ऐसी उम्मीद नहीं करते।’’

ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के बाद से लंदन और पेरिस के बीच संबंधों में तनाव बढ़ता चला गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: France fines British boats as dispute over fishing escalates

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे