लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान पर कवरेज के साथ फॉक्स न्यूज सबसे अधिक देखे जाने वाला चैनल

By भाषा | Updated: August 25, 2021 10:44 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 25 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान से अमेरिका के नेतृत्व में निकासी अभियान पर कवरेज को लोगों ने फॉक्स समाचार चैनल पर सबसे अधिक देखा और इसी के साथ यह पिछले सप्ताह सबसे ज्यादा देखे जाने वाला चैनल बन गया है। नीलसन कंपनी के आंकड़ों में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी। रूढ़िवादी विचारधारा वाले दर्शकों के बीच लोकप्रिय चैनल की रेटिंग तब बढ़ गयी जब इस महीने तालिबान ने अचानक अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा जमा लिया और अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने अमेरिकी और अफगानिस्तान के नागरिकों को जल्द निकालने का आदेश दिया। आखिरी बार चैनल सितंबर 2020 को पहले नंबर पर आया था जब ‘‘फॉक्स न्यूज संडे’’ के एंकर क्रिस वॉलेस ने तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रतिद्वंद्वी एवं मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच बहस के कार्यक्रम का आयोजन किया था। फॉक्स न्यूज चैनल को औसतन 29.4 लाख दर्शकों ने देखा। इसके बाद सीबीएस को 25.7 लाख, एनबीसी को 25.3 लाख, एबीसी को 23.9 लाख दर्शकों ने देखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका