लाइव न्यूज़ :

पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने अमेरिकी लोगों से की भावुक अपील, कहा- सहानुभूति और करुणा का भाव बनाए रखें

By भाषा | Updated: May 3, 2020 13:48 IST

पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने शनिवार को लगभग तीन मिनट की वीडियो ट्वीट करते हुए लोगों को इस महामारी के दौरान अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, परोपकारी ओपरा विनफ्रे, हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स तथा भारतीय-अमेरिकी लेखक दीपक चोपड़ा ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने अपने संदेश में कहा, ‘‘हम अपने पड़ोसियों से अलग रहकर उनकी मदद करते हैं।

 ह्यूस्टन:, तीन मई (भाषा) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने अमेरिकियों से कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच सहानुभूति, करुणा तथा दया के गुणों को बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि ये शक्तिशाली हथियार हैं जो इस जानलेवा बीमारी से निपटने में मदद करेंगे। बुश ने शनिवार को लगभग तीन मिनट की वीडियो ट्वीट करते हुए लोगों को इस महामारी के दौरान अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया।

यह ट्वीट ‘द कॉल टू यूनाइट’ कार्यक्रम का हिस्सा है जिसमें जानी-मानी हस्तियां और प्रतिष्ठित लोग वैश्विक स्वास्थ्य संकट से पैदा हुई चुनौतियों से निपटने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रेरणादायक वीडियो बना रहे हैं। 24 घंटे का यह कार्यक्रम फेसबुक, यूट्यूब और टि्वटर समेत विभिन्न ऑनलाइन मंचों पर लाइव दिखाया गया।

इसे विशेष ओलंपिक के अध्यक्ष टिम श्रीवर ने आयोजित किया था। बुश के अलावा पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, परोपकारी ओपरा विनफ्रे, हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स तथा भारतीय-अमेरिकी लेखक दीपक चोपड़ा ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। बुश ने अपने संदेश में कहा, ‘‘हम अपने पड़ोसियों से अलग रहकर उनकी मदद करते हैं।

हम शारीरिक रूप से दूरी को भावनात्मक दूरी नहीं बनने दे सकते। याद रखिए कि सहानुभूति और दयालुता की भावना आवश्यक है, देश के उबरने के लिए शक्तिशाली हथियार हैं। यहां तक कि उचित सामाजिक दूरी बनाते हुए भी हम दूसरों की मदद करने का तरीका खोज सकते हैं।’’ 

बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस संकट के बीच एक भारतवंशी डॉक्टर यह अध्ययन करने में जुटे हुए हैं कि क्या प्रेयर से कोरोना मरीजों का इलाज हो सकता है। वह जानने में लगे हुए हैं कि क्या प्रार्थना सुनकर भगवान कोरोना के मरीजों को ठीक कर सकते हैं। धनंजय लाकिरेड्डी ने चार महीने की प्रेयर स्टडी शुक्रवार को शुरू की है। इसमें आईसीयू में रह रहे 1000 मरीजों पर प्रयोग किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में कोरोना वायरस से 67,444 लोगों की मौत हो चुकी है और 11 लाख से अधिक संक्रमित हैं।

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा