लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पूर्व राजनयिकों ने अपनी सरकार को चेताया, भारत की 'आक्रामक कार्रवाई' के लिए तैयार रहें!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 25, 2019 08:45 IST

पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे. इस बर्बर घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सुरक्षा बलों को इसका बदला लेने के लिए खुली छूट दे दी गई है.

Open in App
ठळक मुद्देपुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे.इस हमले की साजिश पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने रची थी.नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सुरक्षा बलों को इसका बदला लेने के लिए खुली छूट दे दी गई है.

इस्लामाबाद, 24 फरवरी: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव को देखते हुए पाकिस्तान के तीन पूर्व विदेश सचिवों ने अपनी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने पुलवामा में हुए हमले के बाद वहां के सुरक्षा बलों को बदला लेने के लिए खुली छूट दे दी है क्योंकि पुलवामा मुंबई नहीं है.

मुंबई हमले के बाद वहां की सरकार ने संयम बरता था. डॉन समाचारपत्र में प्रकाशित एक संयुक्त लेख में तीन पूर्व विदेश सचिव रियाज हुसैन खोखर, रियाज मोहम्मद खान और इनामुल हक ने अपनी सरकार को आगाह किया है कि वह भारत की किसी 'आक्रामक कार्रवाई' से निपटने के लिए तैयारी करके रखे और संकट को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए कूटनीति की मदद ले.

उन्होंने कहा कि दोनों देशों की मीडिया, राजनीतिक नेतृत्व, खुफिया संस्थानों और लोगों की राय बनाने वालों से अपील करते हुए कहा है कि वे 'अशांत वातावरण में कुछ संतुलन बनाने के उपाय करने और संयम बरतने की जिम्मेदारी दिखाएं.' 'ए टाइम फॉर रीस्ट्रेंट' नाम से छपे इस लेख में कहा गया है कि 'भारत और पाकिस्तान के मध्य तनाव खतरनाक स्तर पर है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सेना को पुलवामा का बदला लेने के लिए खुली छूट दे दी है.'

उन्होंने कहा कि पुलवामा मुंबई नहीं है क्योंकि एक स्थानीय किस्म की कार्रवाई हो सकती है. मुंबई में भारत ने संयम बरता था. उस के विपरीत अब नई दिल्ली ने 'युद्ध का नगाड़ा बजा' दिया है. उन्होंने लिखा, ''सर्वप्रथम, पाकिस्तान को बिना कुछ उकसावा किए किसी संभावित आक्रामक कार्रवाई को नाकाम करने के लिए तैयार रहना चाहिए. तैयारी खुद ही तनाव में किसी इजाफे को नाकाम कर देगी.''

गौरतलब है कि पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे. इस हमले की साजिश पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने रची थी. इस बर्बर घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सुरक्षा बलों को इसका बदला लेने के लिए खुली छूट दे दी गई है.

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलापाकिस्तानइंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!