लाइव न्यूज़ :

बाल उत्पीड़न मामले में मालदीव के पूर्व मंत्री श्रीलंका में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 5, 2021 19:28 IST

Open in App

कोलंबो, पांच जुलाई मालदीव के एक पूर्व मंत्री को एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में श्रीलंका में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी।

मालदीव के पूर्व वित्त राज्यमंत्री मोहम्मद अशमाली एवं चार अन्य को इस मामले में रविवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न माउंट लाविनिया इलाके में तीन महीने से अधिक समय तक किया गया।

पुलिस प्रवक्ता और वरिष्ठ पुलिस उप महानिरीक्षक अजित रोहाना ने कहा कि लड़की की मां सहित 32 संदिग्धों, मध्य प्रांत के एक स्थानीय नेता और एक व्यवसायी को मामले के सिलिसिले में अभी तक गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक उन्हें तब इस बात की भनक मिली जब आठ जून को 35 वर्षीय एक व्यक्ति को किशोरी को यौन क्रिया के लिए ऑनलाइन बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। व्यक्ति ने कथित तौर पर दो वेब विज्ञापन प्रकाशित कर लड़की को बेचने की पेशकश की थी।

पुलिस ने बताया कि दो वेबसाइट मालिकों को भी गिरफ्तार किया गया है।

एक लॉज के प्रबंधक को रविवार को गिरफ्तार किया गया और पुलिस ने अपराध में संलिप्त 12 लोगों की पहचान की है।

मालदीव की मीडिया कंपनी ‘मिहारू न्यूज’ ने खबर दी है कि पुलिस को संदेह है कि अशमाली लड़की के ग्राहक थे और उन्होंने उस नेटवर्क का सहयोग किया जिसने लड़की का उत्पीड़न जारी रखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?