लाइव न्यूज़ :

विदेशियों को सिंगापुर के लोकाचार और मानदंडों को स्वीकार करना चाहिए : प्रधानमंत्री ली

By भाषा | Updated: August 29, 2021 21:22 IST

Open in App

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने रविवार को राष्ट्रीय दिवस रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यहां रह रहे विदेशियों को सिंगापुर के लोकाचार और मानदंडों को स्वीकार करना चाहिए और सिंगापुर के नागरिकों को भी उन लोगों के साथ रहने और उन्हें स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए ,जो एकदम उनकी तरह नहीं है। ली ने यह भी बताया कि रोजगार पास (ईपी) और विशेष पास नियमों को अचानक से सख्त नहीं किया जाएगा क्योंकि इससे कारोबार को नुकसान हो सकता है बल्कि इन दोनों श्रेणियों में धीरे-धीरे और प्रगतिशील तरीके से बदलाव किया जाएगा। सत्तारूढ़ दल पीपुल्स एक्शन पार्टी के 69 वर्षीय महासचिव ली ने कहा, ‘‘इससे सुनिश्चित होगा कि कार्य पास धारक उन्हीं क्षेत्रों में आएं, जहां हमें उनकी सबसे अधिक जरूरत है और हम क्षमता से अधिक और उन रोजगारों के लिए विदेशी कर्मचारियों को नहीं लेंगे जिसके लिए सिंगापुर के नागरिक अर्हता रखते हैं और उपलब्ध हैं।’’ उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय दिवस रैली साल का बहुप्रतीक्षित राजनीतिक भाषण होता है। इस साल कोरोना वायरस महामारी की वजह से हाइब्रिड तरीके से भाषण हुआ और कई लोग डिजिटल माध्यम से इससे जुड़े। ली ने अपने भाषण में सिंगापुर के नागरिकों की भारत जैसे देशों से आने वाले कर्मचारियों द्वारा स्थानीय नौकरियों को हासिल करने की वजह से बढ़ती चिंता को दूर करने की कोशिश की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनस्लीय घटनाओं के बीच सिंगापुर में लागू होगा नया कानून

विश्वसिंगापुर संयम और सहिष्णुता को प्रोत्साहित करने के लिए नया नस्लीय सौहार्द कानून लाएगा : ली

विश्वबहु-नस्ली सिंगापुर में चीनी विशेषाधिकार का दावा बेबुनियाद: प्रधानमंत्री

विश्वउम्मीद है कि अफगानिस्तान फिर से 'आतंकवाद का केंद्र' नहीं बनेगा: लूंग

विश्वदक्षिणपूर्व एशिया एवं हिंद प्रशांत क्षेत्र दुनिया का भविष्य तय करेंगे: कमला हैरिस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा