लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान, इराक के विदेश मंत्रियों ने अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात पर जताई चिंता

By भाषा | Updated: August 11, 2021 21:18 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 11 अगस्त पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को यहां अपने इराकी समकक्ष डा. फुआद हुसैन से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर चिंता व्यक्त की। इसके अलावा दोनों विदेश मंत्रियों ने साझा हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर गहन चर्चा की।

कुरैशी के निमंत्रण पर बुधवार को इस्लामाबाद पहुंचे हुसैन पाकिस्तान के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

इराकी नेता ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम अफगानिस्तान की स्थिति को लेकर चिंतित हैं क्योंकि हम समस्या के समाधान के लिए हिंसा के इस्तेमाल का संकेत देख रहे हैं।"

हुसैन ने उम्मीद जताई कि इस मुद्दे के समाधान के लिए चल रही बैठकें अफगानिस्तान में विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच बातचीत के माध्यम से समाधान खोजने में मदद करेंगी।

हुसैन ने कहा, "आखिरकार, अफगानिस्तान को शांति की जरूरत है और अफगानिस्तान में शांति पड़ोसी देशों को प्रभावित करेगी, लेकिन अफगानिस्तान में हिंसा हम सभी को प्रभावित करती है।"

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान, इराक से बहुत दूर नहीं है।

हुसैन ने चिंता व्यक्त की कि अगर इसे हल नहीं किया गया, तो अफगान संघर्ष न सिर्फ पूरे क्षेत्र को प्रभावित करेगा, बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित करेगा।

अफगानिस्तान में तालिबान के हमले बढ़ रहे हैं। हिंसा की घटनाओं में इजाफा हुआ है।

कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में हिंसा को कम करने की "लगातार हिमायत" कर रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी एक पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल शांति प्रक्रिया को तेज करने के लिए प्रमुख हितधारकों के साथ बैठक में भाग लेने के लिए दोहा में था।

उन्होंने कहा, "हम शांति प्रक्रिया के प्रति गंभीर हैं और हमें खेद नहीं होगा क्योंकि हमने शांति, स्थिरता और क्षेत्रीय संपर्क के लिए जो कुछ भी कर सकते थे, किया है और करते रहेंगे।"

गौरतलब है कि अफगानिस्तान और अमेरिका ने अतीत में तालिबान लड़ाकों को पाकिस्तान में घुसने देने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की है, जहां उन्हें सुरक्षित पनाहगाह मुहैया किया जाता है और चिकित्सा सुविधा भी मिलती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील