लाइव न्यूज़ :

जर्मनी में पांच ताजिक व्यक्तियों पर आईएस समूह के सदस्य होने का आरोप लगाया गया

By भाषा | Updated: February 15, 2021 19:34 IST

Open in App

बर्लिन, 15 फरवरी (एपी) जर्मनी में पांच ताजिक पुरुषों पर इस्लामिक स्टेट समूह के सदस्य होने का आरोप लगाया गया है, उन पर जर्मनी में इस आतंकवादी संगठन के एक सेल में शामिल होने का आरोप है। जर्मन अभियोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

संघीय अभियोजकों ने ड्यूसेल्डॉर्फ की अदालत में अभियोग दायर किया, जहां पिछले महीने इन पांच के एक कथित सहयोगी को जर्मन सेल की स्थापना और दो सुनियोजित हमलों में सहयोग करने के लिए दोषी ठहराया गया था। उसे सात साल जेल की सजा सुनाई गई है।

संदिग्धों की पहचान फरहोदशोह के., मुहम्मदली जी., अजीजजॉन बी., सुनातुलोख के. और कोमरोन बी. के रूप में की गई।

अभियोजकों का कहना है कि अजीजजॉन बी. ने प्रचार करने वाले चैनलों का संचालन किया और आईएस के एक रूसी और ताजिक-भाषा वाले ऑनलाइन नेटवर्क के लिए धन इकट्ठा करने में मदद की।

उन्होंने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से आईएस सदस्यों की भर्ती की, जिसके परिणामस्वरूप 2019 की शुरुआत में पश्चिमी जर्मनी में एक सेल की स्थापना हुई, जिसका मकसद जर्मनी में हमले करना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला