लाइव न्यूज़ :

गाजा पट्टी से इजराइल पर दागे गए पांच रॉकेट, इजराइली टैंकों ने दिया जवाब

By भाषा | Updated: March 31, 2019 11:45 IST

गाजा पट्टी से इजराइल में पांच रॉकेट दागे गए जिसके बाद इजराइली टैंकों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमास सैन्य चौकियों को निशाना बनाया।

Open in App

येरूशलम, 31 मार्च (एएफपी): गाजा पट्टी से इजराइल में पांच रॉकेट दागे गए जिसके बाद इजराइली टैंकों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमास सैन्य चौकियों को निशाना बनाया। सेना ने एक बयान में बताया कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। इजराइल और गाजा पट्टी के बीच सीमा पर प्रदर्शन समाप्त होने के कुछ घंटों बाद रॉकेट दागे गए और इजराइल ने जवाबी कार्रवाई की।

इससे पहले 14 मार्च को इजरायल के शहर तेल अवीव पर गाजा की तरफ से दो रॉकेट दागे गए थे। एक रॉकेट को इजरायल के डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट किया और दूसरा रॉकेट एक खुली जगह पर गिरा। गाजा की तरफ से किसी आंतकी संगठन ने इस रॉकेट हमले की जिम्मेदारी नहीं ली थी।

हालांकि हमास और फलिस्तीन इस्लामिक जिहाद पर तेल अवीव पर रॉकेट से हमला करने का शक है। इजरायली मिलिट्री ने ट्विटर पर एक बयान जारी किया है जिसमें कहा इस हमले के पीछे हमास का हाथ होने की आशंका जताई गई थी।

टॅग्स :इजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?