लाइव न्यूज़ :

रूसी मिसाइल परीक्षण स्थल पर हुए विस्फोट में परमाणु एजेंसी के पांच कर्मियों की मौत

By भाषा | Updated: August 10, 2019 20:57 IST

सेना ने इससे पहले परमाणु ईंधन को इस दुर्घटना के पीछे कारण नहीं माना था और कहा था कि रेडिएशन का स्तर बाद में सामान्य हो गया था लेकिन पास के सेवेरोडविंस्क शहर के अधिकारियों ने खबर दी कि रेडिएशन का स्तर दुर्घटना के तुरंत बाद बढ़ गया था।

Open in App
ठळक मुद्देरूस की परमाणु एजेंसी ‘रोसएटम’ ने कहा कि एक गुप्त सैन्य ठिकाने पर बृहस्पतिवार को हुए विस्फोट में उसके तीन कर्मी घायल भी हो गए।यह हादसा सुदूर उत्तरी क्षेत्र अर्खांगेल्सक क्षेत्र में तरल प्रणोदक जेट इंजन के परीक्षण के दौरान हुआ।

रूस ने शनिवार को बताया कि उसके आर्टिक मिसाइल परीक्षण स्थल पर हुए विस्फोट में परमाणु एजेंसी के पांच कर्मियों की मौत हो गई। रूस ने पास के एक शहर के रेडिएशन के स्तर में बढ़ोतरी की जानकारी देने के बाद बताया कि विस्फोट के पीछे रेडियोधर्मी आइसोटोप जिम्मेदार हैं।

रूस की परमाणु एजेंसी ‘रोसएटम’ ने कहा कि एक गुप्त सैन्य ठिकाने पर बृहस्पतिवार को हुए विस्फोट में उसके तीन कर्मी घायल भी हो गए। सेना ने इससे पहले परमाणु ईंधन को इस दुर्घटना के पीछे कारण नहीं माना था और कहा था कि रेडिएशन का स्तर बाद में सामान्य हो गया था लेकिन पास के सेवेरोडविंस्क शहर के अधिकारियों ने खबर दी कि रेडिएशन का स्तर दुर्घटना के तुरंत बाद बढ़ गया था।

यह हादसा सुदूर उत्तरी क्षेत्र अर्खांगेल्सक क्षेत्र में तरल प्रणोदक जेट इंजन के परीक्षण के दौरान हुआ। रक्षा मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि विस्फोट के चलते आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। रोसएटम ने कहा कि उसके कर्मी उस इंजन के “आइसोटोप ऊर्जा स्रोत” के लिए इंजीनियरिंग एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध करा रहे थे जिसका परीक्षण किया जा रहा था।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मंत्रालय के छह कर्मी और एक ‘डेवलपर’ घायल हो गया जबकि दो “विशेषज्ञों” की मौत हो गई। तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि रोसएटम द्वारा बताई गई मृतकों की संख्या में वे हताहत शामिल हैं या नहीं जिनकी घोषणा रक्षा मंत्रालय ने पहले की थी।

रूस की सरकारी संवाद समितियों ने रक्षा मंत्रालय के एक स्रोत के हवाले से कहा कि रक्षा मंत्रालय और रोसएटम दोनों के कर्मचारी मारे गए हैं। 

टॅग्स :रूसमिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?