लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कैरोलिना के शहर में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत, हवाई अड्डे से एक मील दूर मिला मलबा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2023 07:17 IST

क्षेत्र के प्रत्यक्षदर्शियों ने तेज आवाज सुनने और दुर्घटनास्थल पर धुआं और आग की लपटें देखने की सूचना दी। पहले, यह अनुमान लगाया गया कि केवल एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है, लेकिन विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देविमान ने दोपहर करीब 12:30 बजे ग्रैंड स्ट्रैंड एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।हवाई अड्डे से एक मील की दूरी पर इसका मलबा मिला है।

नॉर्थ मिर्टल बीच (अमेरिका), पांच जुलाई (एपी) अमेरिका में दक्षिण कैरोलिना के नॉर्थ मिर्टल बीच शहर में सप्ताहांत में एकल इंजन वाले विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि विमान रविवार को हादसे का शिकार हुआ था और इसका मलबा नॉर्थ मिर्टल बीच में गोल्फ कोर्स के पास से मिला है।

‘द नॉर्थ मिर्टल बीच सन न्यूज़’ की खबर के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि इसमें सवार सभी चार यात्रियों और पायलट की मौत हो गई है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के अनुसार, रविवार को सिंगल इंजन पाइपर पीए-32 विमान ने दोपहर करीब 12:30 बजे ग्रैंड स्ट्रैंड एयरपोर्ट से व्हाइटविले, उत्तरी कैरोलिना के लिए उड़ान भरी। लेकिन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और हवाई अड्डे से लगभग एक मील की दूरी पर स्थित एक गोल्फ कोर्स के पास गिरने के बाद इसमें आग लग गई।

क्षेत्र के प्रत्यक्षदर्शियों ने तेज आवाज सुनने और दुर्घटनास्थल पर धुआं और आग की लपटें देखने की सूचना दी। पहले, यह अनुमान लगाया गया कि केवल एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है, लेकिन विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है। 

टॅग्स :विमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतSukhoi-30 Crash: असम में वायुसेना के फाइटर जेट क्रैश में नागपुर के पायलट की मौत, इलाके में पसरा मातम

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट