लाइव न्यूज़ :

काबुल में मस्जिद में बम धमाके में पांच नागरिकों की मौत : तालिबान

By भाषा | Updated: October 3, 2021 22:01 IST

Open in App

काबुल, तीन अक्टूबर (एपी) तालिबान के गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि रविवार को यहां एक मस्जिद के प्रवेश स्थल पर हुए बम विस्फोट में कम से कम पांच नागरिकों की मौत हुई है।

कारी सईद खोस्ती ने इन मौतों की पुष्टि की है। शुरुआती खबरों से संकेत मिला है कि विस्फोट सड़क के किनारे किया गया। तालिबान के आधिकारिक प्रवक्ता बिलाल करीमी ने कहा कि तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

काबुल की ईदगाह मस्जिद को निशाना बनाकर यह धमाका किया गया, जहां तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद की मां की स्मृति में प्रार्थना का आयोजन किया जा रहा था। मुजाहिद ने बाद में ट्वीट कर दावा किया कि हमले में कई नागरिकों की जान गई है।

तालिबान प्रवक्ता बिलाल करीबी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि हमले में तालिबान लड़ाकों को नुकसान नहीं पहुंचा है। हमले में मारे गए नागरिक मस्जिद के दरवाजे के बाहर खड़े थे। उन्होंने मरने वालों की संख्या नहीं बताई और कहा कि जांच जारी है।

काबुल में इटली द्वारा वित्त पोषित एक अस्पताल ने ट्वीट कर बताया कि बम धमाके में घायल चार लोगों को वहां लाया गया है।

मस्जिद के आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और बड़ी संख्या में तालिबानी वहां मौजूद थे। बाद में इलाके को खोल दिया गया।

धमाके से मस्जिद के प्रवेश द्वार को मामूली नुकसान पहुंचा है।

इस हमले के लिये किसी ने तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, अगस्त के मध्य में तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह द्वारा किए जाने वाले हमलों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में दोनों चरमपंथी समूहों के बीच संघर्ष और गहराने की संभावना बढ़ गई है।

आईएस पूर्वी प्रांत नंगरहार में दबदबा रखता है और तालिबान को दुश्मन मानता है। इसने उसके खिलाफ कई हमलों का दावा किया है, जिसमें प्रांतीय राजधानी जलालाबाद में कई हत्याएं शामिल हैं।

अगस्त के अंत में काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बाहर अमेरिका के निकासी प्रयासों को निशाना बनाकर आईएस द्वारा किए गए आत्मघाती हमले के बाद से यह राजधानी को निशाना बनाकर किया गया पहला हमला था।

काबुल में हमले बेहद कम रहे हैं लेकिन हाल के हफ्तों में आईएस ने यह दिखाया है कि वह अपने कदम पूर्वी क्षेत्र से आगे राजधानी की तरफ भी बढ़ा रहा है। तालिबानी लड़ाकों ने शुक्रवार को परवान प्रांत में काबुल के उत्तर में आईएस के एक ठिकाने पर छापा मारा। छापेमारी तब हुई, जब आईएस द्वारा किये गए एक बम धमाके में इलाके में मौजूद चार तालिबानी लड़ाके घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल