लाइव न्यूज़ :

मिस्र में हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए शांतिरक्षकों में पांच अमेरिकी शामिल

By भाषा | Updated: November 15, 2020 08:32 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 नवंबर (एपी) मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में शांतिरक्षा मिशन के दौरान इस सप्ताह एक हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए लोगों में पांच अमेरिकी जवान शामिल थे।

ये जवान इजराइल और मिस्र के बीच शांति समझौते की निगरानी करने वाले अंतरराष्ट्रीय बल का हिस्सा थे। इनमें से एक अमेरिकी जवान की पत्नी गर्भवती है।

बहुराष्ट्रीय बल व पर्यवेक्षकों (एमएफओ) ने बताया कि प्रायद्वीप में शर्म-अल-शेख के निकट नियमित मिशन के दौरान एक हेलीकॉप्टर बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस दुर्घटना में फ्रांस और चेक गणराज्य का भी एक-एक शांतिरक्षक मारा गया। इसके अलावा हेलीकॉप्टर में सवार एक अन्य अमेरिकी घायल हो गया।

सेना ने कहा कि वह हादसे के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

एमएफओ ने कहा कि यह हादसा प्रतीत होता है और हेलीकॉप्टर पर किसी प्रकार का हमला होने का अभी कोई संकेत नहीं मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!