लाइव न्यूज़ :

वीडियो: अंतरिक्ष में रचा गया इतिहास, पहली बार केवल महिलाओं ने किया स्पेसवॉक

By विनीत कुमार | Updated: October 18, 2019 20:42 IST

पिछली आधी सदी में किये गये सभी 420 स्पेसवॉक में पुरुष किसी न किसी रूप में शामिल रहे हैं। हालांकि, स्पेसवॉक संख्या 421 के साथ ही यह कहानी बदल गई।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरिक्ष में बना इतिहास, पहली बार केवल महिलाओं ने किया स्पेसवॉकअंतरिक्षयात्री क्रिस्टिना कोच और जेसिका मीर ने बिना किसी पुरुष सहयोगी के किया स्पेसवॉक

धरती से हजारों किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में शुक्रवार को एक नया इतिहास रचा गया जब केवल दो महिलाएं स्पेसवॉक के लिए निकलीं। इससे पहले सभी स्पेसवॉक करने वाली टीम में कोई न कोई पुरुष शामिल रहता था।

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें अंतरिक्षयात्री क्रिस्टिना कोच और जेसिका मीर स्पेसवॉक करती नजर आ रही हैं। यह पहली महिला जोड़ी है जिसने स्पेसवॉक किया है। साथ ही यह मानव इतिहास का 421 स्पेसवॉक भी है। दोनों महिलाएं अमेरिकी हैं और नासा से जुड़ी हैं।

421वें स्पेसवॉक में रचा गया इतिहास

पिछली आधी सदी में किये गये सभी 420 स्पेसवॉक में पुरुष किसी न किसी रूप में शामिल रहे हैं। हालांकि, स्पेसवॉक संख्या 421 के साथ ही यह कहानी बदल गई। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में मौजूद सभी चार पुरुष भीतर ही रहे जबकि कोच और मीर टूटे हुए बैटरी चार्जर को बदलने के लिए केंद्र से बाहर अंतरिक्ष में चहलकदमी करने के लिए निकलीं। 

बैटरी चार्जर उस वक्त खराब हो गया था जब कोच और चालक दल के एक पुरुष सदस्य ने पिछले हफ्ते अंतरिक्ष केंद्र के बाहर नयी बैटरियां लगाईं थीं। नासा ने इस समस्या को ठीक करने के लिए बैटरी बदलने के बाकी काम स्थगित कर दिया और महिलाओं के नियोजित स्पेसवॉक को आगे बढ़ा दिया था।

टॅग्स :नासा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

विश्वसुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट, 27 साल का शानदार करियर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहीं

स्वास्थ्यपूर्ण चंद्रग्रहण, ब्लू मून, सुपरमून, दो चमकीले ग्रहों के बेहद करीब आना और चंद्रमा के पीछे बृहस्पति का ओझल होना?, 2026 में कई खगोलीय घटनाएं, देखिए डेटशीट

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना