लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से वेंटीलेटर, आक्सीजन संकेंद्रक की पहली खेप भारत के लिए रवाना

By भाषा | Updated: April 26, 2021 22:45 IST

Open in App

लंदन, 26 अप्रैल भारत में कोविड-19 महामारी की विनाशकारी दूसरी लहर से निपटने में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन संकेंद्रक की तत्काल आवश्यकता को पूरा करने में मदद के लिए ब्रिटेन से जीवन रक्षक सहायता पैकेज की पहली खेप रवाना कर दी गई है और इसके मंगलवार तड़के नयी दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।

ब्रिटेन सरकार के सूत्रों ने बताया कि विदेशी राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) द्वारा भुगतान की गई आगामी खेप का प्रबंध इस सप्ताह के दौरान किया जा रहा है और इसमें 9 एयरलाइन कंटेनर लोड शामिल होंगे। इसमें 495 ऑक्सीजन संकेन्द्रक, 120 नॉन-इंवेजिव वेंटिलेटर और 20 मैनुअल वेंटिलेटर शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि फिलहाल ध्यान तुरंत आवश्यक उपकरणों के निरंतर प्रवाह को तेज करने पर है।

दीर्घकालिक अवधि में भारत में जरूरतों और आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सरकारी विभागों, दोनों देशों के उच्चायोगों, ब्रिटेन में भारतीय मूल के समूहों के बीच चर्चा जारी है।

सप्ताहांत में एफसीडीओ ने घोषणा की थी कि भारत सरकार के साथ चर्चा के बाद कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में सहयोग करने के लिए 600 से अधिक महत्वपूर्ण चिकित्सकीय उपकरण भारत भेजे जाएंगे।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, ‘‘इस खतरनाक वायरस से जीवन को बचाने के लिए सैकड़ों ऑक्सीजन संकेंद्रक और वेंटिलेटर सहित ‘‘महत्वपूर्ण चिकित्सकीय उपकरण अब ब्रिटेन भारत पहुंचने के रास्ते में हैं।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘ब्रिटेन भारत के साथ एक ‘‘मित्र और साथी’’ के रूप में इस कठिन समय में खड़ा है।’’

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने भारत को "बहुत महत्वपूर्ण भागीदार" बताया और सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत की।

जयशंकर ने फोन कॉल के बाद एक ट्विटर बयान में कहा, ‘‘हमने कोविड चुनौती के विभिन्न पहलुओं को संबोधित करने के लिए हमारे सहयोग पर चर्चा की। साथ ही हमारे द्विपक्षीय एजेंडे में प्रगति की समीक्षा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला