लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को कुछ सफलता मिली

By भाषा | Updated: July 3, 2021 09:35 IST

Open in App

रेडिंग, तीन जुलाई (एपी) उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग पर दमकलकर्मियों ने शुक्रवार को कुछ हद तक काबू पा लिया जबकि अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस (चार जुलाई) सप्ताहांत में अधिक गर्मी से और भीड़भाड़ जो नयी आग के खतरों को बढ़ा सकते हैं, उनसे बचने की तैयारियां की हैं।

इन जंगलों में लगी आग में कई घर जल गए और हजारों लोगों को अपने-अपने आशियाने छोड़कर भागने पर मजबूर होना पड़ा।

ओरेगन सीमा से एक घंटे की दूरी पर स्थित माउंट शास्ता ज्वालामुखी के पास लगी तीन जंगलों की आग में 166 वर्ग किलोमीटर तक की जमीन चपेट में आ गई है।

बुधवार को इंटरस्टेट 5 के पास लगी आग ‘साल्ट फायर’ में कई संपत्तियां क्षतिग्रस्त हुईं और रेडिंग के उत्तर में स्थित लेकहेड में कुछ मार्गों से लोगों को निकालना पड़ा जहां करीब 700 लोगों का एक समुदाय रहता था।

शास्ता-ट्रिनिटी राष्ट्रीय वन की प्रवक्ता एड्रियन फ्रीमेन ने बताया कि आग करीब 21 वर्ग किलोमीटर तक फैली थी और इसपर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारी नुकसान का आकलन करेंगे।

उत्तरी हिस्से में लगी दो अन्य आग में किसी इमारत को नुकसान होने की खबर नहीं है। ये आग ऐसे वक्त में लगी है जब कैलिफोर्निया और पूरा पश्चिम अमेरिका जलवायु परिवर्तन के कारण ऐतिहासिक सूखे का सामना कर रहा है।

फ्रीमैन ने कहा, “गर्मी की स्थिति इस साल जुलाई की शुरुआत के बजाय अगस्त अंत जैसी ज्यादा लग रही हैं।’’

आग के कारण पश्चिमी अमेरिका में प्रचंड लू चल रही है। गर्मी कुछ कम हुई है लेकिन माउंट शास्ता इलाके में तापमान सप्ताहांत तक 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है।

पिछले साल कैलिफोर्निया के जंगलों में आग लगने से 17,000 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा इलाके में आग फैल गई थी जो राज्य के दर्ज किए गए इतिहास में सबसे ज्यादा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें