लाइव न्यूज़ :

नाटो की सदस्यता के लिए फिनलैंड और स्वीडन ने दिया आवेदन, रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण उठाया गया ये कदम

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 18, 2022 13:39 IST

नाटो प्रमुख जेन्स स्टोल्टनबर्ग ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले से बढ़ी चिंताओं के बीच फिनलैंड और स्वीडन ने नाटो की सदस्यता के लिए आवेदन दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिनलैंड और स्वीडन ने नाटो में शामिल होने के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन दिया है। दोनों देशों ने यूक्रेन पर रूस के हमले से बढ़ी चिंताओं के बीच सबसे बड़े सैन्य गठबंधन में शामिल होने के लिए यह कदम उठाया है।

ब्रसेल्स: फिनलैंड और स्वीडन ने नाटो में शामिल होने के लिए आधिकारिक तौर पर उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टोल्टनबर्ग ने बुधवार को अपना आवेदन दिया है। दोनों देशों द्वारा यह कदम यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के कारण बढ़ी चिंताओं के बीच सबसे बड़े सैन्य गठबंधन में शामिल होने के लिए उठाया गया है।

दो नॉर्डिक देशों के राजदूतों से आवेदन प्राप्त करने के बाद स्टोल्टनबर्ग ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "मैं नाटो में शामिल होने के फिनलैंड और स्वीडन के अनुरोध का स्वागत करता हूं। आप हमारे निकटतम साझेदार हैं।" अब इन आवेदनों को कम से कम 30 सदस्य देशों की मंजूरी मिलना जरूरी है। पूरी प्रक्रिया में दो हफ्ते का समय लग सकता है। 

हालांकि तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन फिनलैंड और स्वीडन को नाटो में शामिल करने को लेकर आपत्ति जता चुके हैं। अगर आपत्तियों को दूर कर लिया गया और बातचीत आगे बढ़ती है तो दोनों देश कुछ ही महीनों में नाटो में शामिल हो जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया में आमतौर पर आठ से 12 महीने का समय लगता है, लेकिन नाटो इसे जल्द पूरी करना चाहता है। गौरतलब है कि 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से स्वीडन और फिनलैंड में नाटो में शामिल होने पर आम राय बनी है।  

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादFinlandस्वीडनNATO
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वदुनिया एक बड़े बदलाव से गुजर रही?, वैश्विक संगठनों की अनदेखी करते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

कारोबारअमेरिका-यूरोप के बीच क्यों बढ़ रहीं दूरियां?

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!