लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के कैलिफोर्निया तट पर ‘स्कूबा डाइविंग’ नौका ‘कांसेप्शन’ में आग, आठ यात्रियों की मौत, 26 लोग लापता

By भाषा | Updated: September 3, 2019 08:14 IST

दक्षिणी कैलिफोर्निया तट पर सोमवार तड़के एक नौका में आग लगने के बाद 33 लोगों के मारे जाने की आशंका है। तटरक्षक बल ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिणी कैलिफोर्निया तट पर एक नौका में आग लगने के बाद 34 लोग लापता तटरक्षक बल अन्य लापता व्यक्ति की तलाश कर रहा है।

अमेरिका के कैलिफोर्निया तट पर ‘स्कूबा डाइविंग’ नौका ‘कांसेप्शन’ में आग लगने के बाद उसके डूबने से सोमवार को आठ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग लापता हैं और उनके भी हताहत होने की आशंका बनी है।

सूर्योदय से पहले हेलीकॉप्टर पर सवार अग्निशमन दल कर्मी, तटरक्षक बल की नौकाओं ने 23 मीटर लंबी नौका पर सवार लोगों को बचाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भीषण थी कि बचाव कर्मी नौका के डूबने से पहले यात्रियों को निकाला नहीं सके।

सांता बारबरा काउंटी के शेरिफ बिल ब्राउन ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इलाके पर छाई धुंध की वजह से भी बचाव कार्य में मुश्किल आई। उन्होंने बताया कि चार शवों को बरामद किया गया है। ब्राउन ने कहा, बचाव अभियान और पीड़ितों की तलाश जारी है।

नौका जहां डूबी उसके पास चार शवों को पानी पर तैरते हुए देखा गया । अब भी 26 लोग लापता हैं। तटरक्षक कैप्टन मोनिका रोस्टर ने बताया कि स्थानीय समयानुसार तड़के सवा तीन बजे नौका में जब आग लगी तो चालक दल के पांच सदस्य जाग रहे थे और वे पानी में कूद गए, जिन्हें पास की नौका ने बचा लिया।

नौका पर कुल 39 लोग सवार थे। यह नौका दक्षिण कैलिफोर्निया के सांता बारबरा स्थित सांता क्रूज द्वीप के आसपास पर्यटकों को ‘स्कूबा डाइविंग’ कराने गई थी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल