लाइव न्यूज़ :

कम सैलरी दे रहा BBC, महिला एंकर ने ठोक दिया मुकदमा

By भाषा | Updated: October 31, 2019 16:09 IST

बीबीसी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘न्यूज वॉच’ की प्रस्तोता समीरा अहमद का दावा है कि उन्हें ‘पॉइंट्स ऑफ व्यू’ के प्रस्तोता जेरेमी वाइन की तुलना में बहुत कम वेतन दिया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देसमाचार प्रस्तोता का दावा है कि उसे पुरुष प्रस्तोता की तुलना में भुगतान के रूप में छठवां हिस्सा ही दिया जाता है। एक रोजगार न्यायाधिकरण ने बुधवार को इस मामले की सुनवाई की।

 एक महिला समाचार प्रस्तोता ने समान भुगतान नहीं करने के लिए बीबीसी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। समाचार प्रस्तोता का दावा है कि उसे पुरुष प्रस्तोता की तुलना में भुगतान के रूप में छठवां हिस्सा ही दिया जाता है।

एक रोजगार न्यायाधिकरण ने बुधवार को इस मामले की सुनवाई की। बीबीसी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘न्यूज वॉच’ की प्रस्तोता समीरा अहमद का दावा है कि उन्हें ‘पॉइंट्स ऑफ व्यू’ के प्रस्तोता जेरेमी वाइन की तुलना में बहुत कम वेतन दिया जाता है।

बीबीसी का कहना है कि दोनों कार्यक्रमों की तुलना नहीं की जा सकती, क्योंकि न्यूज वॉच एक गंभीर कार्यक्रम है, जबकि पॉइंट्स ऑफ व्यू मनोरंजन के लिए है।

बीबीसी का कहना है कि पॉइंट्स ऑफ व्यू कार्यक्रम में प्रस्तोता को विषयवस्तु को हल्के और मनोरंजक रूप में प्रस्तुत करना होता है, इसलिए ऐसे कार्यक्रम के प्रस्तोता को बाजार के हिसाब से हमेशा ही ऊंचा वेतन दिया जाता रहा है।

दूसरी ओर न्यूज वॉच एक गंभीर कार्यक्रम है। इसका प्रसारण ‘बीबीसी न्यूज’ पर होता है और पुनः प्रसारण केवल ‘बीबीसी वन’ चैनल पर शनिवार को किया जाता है।

पॉइंट्स ऑफ व्यू कार्यक्रम 1961 में शुरू हुआ था, जिसमें दर्शक बीबीसी के कार्यक्रमों की आलोचना मजाकिया अंदाज में कर सकते हैं। न्यूजवॉच 2004 में शुरू हुआ था।

टॅग्स :बीबीसीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा