लाइव न्यूज़ :

इमरान खान के घर के बाहर पुलिस कार्रवाई रोकने का पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश से फवाद चौधरी का आग्रह, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 15, 2023 12:12 IST

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फवाद चौधरी ने पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश (सीजेपी) उमर अता बंदियाल से जमान पार्क की स्थिति पर ध्यान देने का आग्रह किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीटीआई नेता ने सीजेपी से पुलिस कार्रवाई तुरंत रोकने का आग्रह किया।चौधरी ने आरोप लगाया कि आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह सार्वजनिक रूप से इमरान खान को धमकी दे रहे थे।

लाहौर: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फवाद चौधरी ने पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश (सीजेपी) उमर अता बंदियाल से जमान पार्क की स्थिति पर ध्यान देने का आग्रह किया है। उन्होंने ऐसा आग्रह इसलिए किया क्योंकि पुलिस पार्टी अध्यक्ष और देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। समाचार एजेंसी एएनआई ने एआरवाई न्यूज के हवाले से यह जानकारी दी। 

पीटीआई नेता ने सीजेपी से पुलिस कार्रवाई तुरंत रोकने का आग्रह किया। चौधरी ने एआरवाई न्यूज के कार्यक्रम 'सवाल ये है' में बात करते हुए आरोप लगाया कि आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह सार्वजनिक रूप से इमरान खान को धमकी दे रहे थे। उन्होंने कहा, "एक ओर उन्होंने (सरकार) चुनाव के लिए सुरक्षा प्रदान करने से इनकार कर दिया, जबकि इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी जमान पार्क पहुंची।"

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) नेता फवाद चौधरी ने कहा कि यहां तक ​​कि खान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को हेलीकॉप्टर भी उपलब्ध कराए गए थे। उन्होंने पंजाब सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि वे चुनाव कराने के लिए पर्याप्त धन नहीं होने के लिए रो रहे हैं। 

टॅग्स :Fawad Chaudhryपाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!