लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के विदेश मंत्री ने मिलने पहुंचे एस. जयशंकर, बोले- कोलंबो आने का मेरा उद्देश्य भारत के साथ...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2023 12:08 IST

कोलंबो में श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी से द्विपक्षीय वार्ता के दौरान एस. जयशंकर ने कई विषयों पर बातचीत की।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी से की मुलाकात।विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कोलंबो में कहा कि हम भारत और श्रीलंका के बीच एकजुटता बढ़ाना चाहते हैं। श्रीलंका के विदेश मंत्री ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है।

कोलंबो:भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर अपने दो दिवसीय श्रीलंका दौरे पर कोलंबो पहुंचे हुए हैं। मालद्वीप का दौरा खत्म कर विदेश मंत्री श्रीलंका दौरे के लिए रवाना हो गए।  कोलंबो में भारतीय विदेश मंत्री ने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और विदेश मंत्री अली साबरी से मुलाकात की है। दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच इस मुलाकात में कई विषयों को लेकर बातचीत हुई। 

गौरतलब है कि भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका समय के सबसे खराब दौर से गुजर रहा है क्योंकि श्रीलंका काफी समय से आर्थिक संकट से जूझ रहा है। कर्ज में डूबे श्रीलंका के हालात इतने खराब हो गए थे कि यहां लोग सरकार के विरोध में सड़कों पर उतर आए थे। श्रीलंका के मुश्किल हालातों में भारत ने उसकी आर्थिक मदद का हर संभव प्रयास किया। ऐसे में एस. जयशंकर का श्रीलंका में ये दौरा कई मायनों में बेहद अहम है। 

भारत का श्रीलंका के साथ एकजुटता बढ़ाने का उद्देश्य मुख्य- एस. जयशंकर 

कोलंबो में श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी से द्विपक्षीय वार्ता के दौरान एस. जयशंकर ने कई विषयों पर बातचीत की। उन्होंने अपने दौरे के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा, "कोलंबो आने का मेरा प्राथमिक उद्देश्य इस कठिन समय में श्रीलंका के साथ भारत की एकजुटता को बढ़ाना है।" श्रीलंका के साथ भारत विशेष रूप से ऊर्जा, पर्यटन और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अधिक से अधिक निवेश करेगा, जिससे श्रीलंका अपने आर्थिक संकट से उभर पाए।

इस वार्ता के दौरान श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने भारत का आभार जताते हुए कहा कि इसमें कोई दोराय नहीं है कि हमारे देश की आवश्यक वस्तुओं के लिए भारत ने श्रीलंका की बहुत मदद की है। श्रीलंका की आवश्यक वस्तुओं को आयात करने के लिए भारत ने 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रेडिट लाइन की सहायता के कारण, हम वित्तीय स्थिरता को हासिल करने में कुछ हद तक कामयाब हुए हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। 

ऋण पुनर्गठन वार्ता यात्रा का मुख्य विषय 

विदेश मंत्री एस. जयशंकर के दो दिवसीय श्रीलंका के दौरे का मुख्य उद्देश्य है ऋण पुनर्गठन वार्ता पर बातचीत होना। दरअसल, आर्थिक संकट से जूझ रहा श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 2.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर का 'ब्रिज लोन' पाने के लिए कोशिश कर रहा है। इसमें श्रीलंका के प्रमुख लेनदार चीन, भारत और जापान है जिनसे वह वित्तीय आश्वासन हासिल करना चाहता है।

गौरतलब है कि आईएमएफ की तरफ से राहत पैकेज को रोक दिया गया है, ऐसे में श्रीलंका आईएमएफ की शर्त के अनुसार, अपने ऋणदाता देशों से बातचीत करने के प्रयासों में जुटा हुआ है। इस संबंध में मंगलवार को ही श्रीलंका के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने कहा था कि सरकार ने भारत के साथ अपनी ऋण पुनर्गठन वार्ता को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। 

टॅग्स :S Jaishankarश्रीलंकाभारतIndiaColombo
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."