लाइव न्यूज़ :

इटली : मिलान शहर में ऑक्सीजन ले जा रही वैन में धमाका, कई वाहनों में लगी आग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2023 17:57 IST

उत्तरी इटली में मिलान के केंद्र में एक विस्फोट के बाद कई वाहनों में आग लग गई, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देधमाके की वजह से नजदीकी नर्सरी स्कूल और रिहाइशी अपार्टमेंट के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना पड़ा।धमाके ने अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया हैएक इमारत के आगे का हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया है

मिलान(इटली): इटली के मिलान शहर में बृहस्पतिवार को ऑक्सीजन टैंक ले जा रही एक वैन में धमाका हो गया, जिसकी वजह से नजदीकी नर्सरी स्कूल और रिहाइशी अपार्टमेंट के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना पड़ा। इटली की मीडिया ने यह जानकारी दी। खबरों के मुताबिक इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। 

समाचार चैनल स्काई टीजी24 द्वारा प्रसारित तस्वीरों में दिख रहा है कि इटली की वित्तीय और फैशन राजधानी मिलान के मध्य हिस्से स्थित पोर्टा रोमाना की तंग गलियों से काले रंग का धुंआ उठ रहा है। समाचार एजेंसी ला प्रेसे ने खबर दी है कि दमकल कर्मी लपटों को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं जिसने अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया है और एक इमारत के आगे का हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया है। 

स्काई टीजी24 ने बताया कि एक व्यक्ति का दम घुटने की खबर है जबकि डे केयर में रह रहे बच्चों को घटना के बाद सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। चश्मदीदों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 11 बजकर करीब 45 मिनट पर उन्होंने तेज धमाका सुना।

(कॉपी भाषा)

टॅग्स :इटलीMilan
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

क्रिकेटENG vs ITA: इटली को हराकर इंग्लैंड ने सुपर-8 में मारी एंट्री, रोमांचक मुकाबले में 24 रनों से मिली जीत

क्रिकेटNepal vs Italy T20 World Cup 2026: 124 नाबाद रन, तीसरी बड़ी साझेदारी, मोस्का भाई की पारी, 76 गेंद, 124 रन, 8 चौके और 9 छक्के

क्रिकेटNepal vs Italy: 123 पर ढेर नेपाल, इटली ने दर्ज की पहली जीत, 10 विकेट से हराया, पहले विकेट के लिए जस्टिन और एंथनी ने 124 रन की साझेदारी की

क्रिकेटSCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की 73 रनों की बड़ी जीत, मुन्से और लीस्क ने इटली को किया नेस्तनाबूद

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल