सोमालिया की राजधानी में धमाका

By भाषा | Published: November 25, 2021 12:29 PM2021-11-25T12:29:08+5:302021-11-25T12:29:08+5:30

Explosion in Somalia's capital | सोमालिया की राजधानी में धमाका

सोमालिया की राजधानी में धमाका

मोगादिशु, 25 नवंबर (एपी) सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में बृहस्पतिवार को भीषण विस्फोट हुआ।

सुबह हुए विस्फोट के बाद मोगादिशु में धुएं का गुबार उठता दिखा। अमीन एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि पंद्रह घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। धमाका एक स्कूल के पास हुआ। मरने वालों की संख्या की तत्काल कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

चरमपंथी समूह अल-शबाब ने अपने अंडालूस रेडियो द्वारा दिए गए एक बयान में कहा कि उसने अफ्रीकी संघ के शांति रक्षक काफिले के सुरक्षा घेरे में जा रहे पश्चिमी देशों के अधिकारियों को निशाना बनाया। अल-कायदा से जुड़े समूह अक्सर राजधानी में हमला करते रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Explosion in Somalia's capital

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे