लाइव न्यूज़ :

थाइलैंड में फैक्ट्री में धमाका, एक की मौत और 62 घायल

By भाषा | Updated: July 5, 2021 17:44 IST

Open in App

बैंकॉक, पांच जुलाई (एपी) थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके में सोमवार को तड़के एक कारखाने में हुए भीषण विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दर्जनों अन्य घायल हो गये, जिनमें राहत एवं बचावकर्मी भी शामिल हैं । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस विस्फोट में घटनास्थल के आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं और जहरीला धुआं फैलने की आशंका के चलते बड़ी तादाद में लोगों को वहां से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में 62 लोग घायल हो गये हैं । उन्होंने बताया कि घायलों में 12 लोग दमकल विभाग और बचाव दल के हैं और एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुयी है ।

उन्होंने बताया कि फोम और प्लास्टिक की गोलियां बनाने वाली इस फैकट्री में तड़के तीन बजे आग लगी । यह फैक्ट्री बैंकॉक के बाहर सुवर्णाभूमि हवाई अड्डे के पास स्थित है। विस्फोट के बाद आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और मलबा तथा धुएं का गुबार दूर दूर तक फैल गया। उन्होंने बताया कि विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

स्थानीय आपदा रोकथाम अधिकारी सी सुवन्नाकितपोंग ने बताया कि सुबह तक मिंग दिह केमिकल फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पा लिया गया था लेकिन स्टाइरीन मोनोमेर रसायन से भरा एक बड़ा टैंक जल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि घटना स्थल से दोपहर बाद तक काला धुआं निकलता रहा और हेलीकॉप्टर बेहद नजदीक से इस पर अग्निरोधक डालने के लिये उड़ान भरते रहे जिसमें शुरूआत में कुछ सफलता मिली थी ।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि विस्फोट ने सुवर्णभूमि में बने टर्मिनल भवन को हिलाकर रख दिया, जिससे बैंकॉक के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ‘अलर्ट’ घोषित किया गया।

हवाईअड्डा अधिकारियों ने बताया कि कोई उड़ान सेवा रद्द नहीं की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?