लाइव न्यूज़ :

विशेषज्ञों ने स्वेज नहर में अटके विशालकाय पोत के तल का मुआयना किया

By भाषा | Updated: March 31, 2021 21:18 IST

Open in App

काहिरा, 31 मार्च (एपी) विशेषज्ञों ने स्वेज नहर में फंसे पोत के तल का मुआयना किया जिसमें कुछ नुकसान का पता चला है, लेकिन यह नुकसान उतना नहीं है कि जहाज को सेवा से बाहर करना पड़े।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

तल का मुआयना इस जांच का हिस्सा था कि किस वजह से ‘एवर गिवेन’ पोत स्वेज नहर में फंसा। यह पोत अब ‘ग्रेट बिटर लेक’ में खड़ा है।

स्वेज नहर में लगभग एक सप्ताह से फंसे इस विशालकाय मालवाहक पोत को अंततः सोमवार को निकाल लिया गया जिसके बाद विश्व के सबसे अहम जलमार्गों में से एक पर आया संकट समाप्त हो गया।

पोत के फंसे होने से समुद्री परिवहन में प्रतिदिन अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा था। रेतीले किनारे पर अटके ‘एवर गिवेन’ को निकालने के लिए कई ‘टगबोट’ का इस्तेमाल किया गया जहां वह 23 मार्च से फंसा हुआ था।

दो अधिकारियों ने बताया कि मुआयने के दौरान पोत के तल के अगले हिस्से में कुछ नुकसान पाया गया है।

इनमें से एक अधिकारी ने कहा कि विशेषज्ञ वास्तविक नुकसान की पड़ताल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नुकसान इतना नहीं है कि इससे पोत का नौवहन बाधित हो या इसे सेवा से बाहर करना पड़े।

अधिकारी ने कहा कि पोत की अगली गतिविधि ‘‘कई कानूनी और प्रक्रियागत’’ कदमों पर निर्भर करेगी जिसके बारे में नहर के अधिकारी ‘एवर गिवेन’ के संचालक से चर्चा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला