लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से भारतीय राजदूत, दूतावास कर्मचारियों को सुरक्षित निकालना ‘मुश्किल और जटिल’ था : जयशंकर

By भाषा | Updated: August 17, 2021 21:04 IST

Open in App

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि युद्ध से जर्जर अफगानिस्तान से भारतीय राजदूत और दूतावास के कर्मचारियों को सुरक्षित भारत पहुंचाना ‘‘मुश्किल और जटिल कार्य’’ था। उन्होंने सुरक्षित वापसी में मदद और सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विभिन्न आयोजनों में शामिल होने के लिए चार दिन की अमेरिका यात्रा पर आए जयशंकर ने अफगानिस्तान में भारत के राजदूत रूद्रेंन्द्र टंडन और दूतावास के कर्मचारियों को काबुल से सुरक्षित बाहर निकालने में किए गए प्रयासों के बारे में ट्वीट पर जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की अध्यक्षता में आतंकवाद के मुद्दे पर भी चर्चा होनी है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत के राजदूत और दूतावास के कर्मचारियों को काबुल से भारत लाने का काम मुश्किल और जटिल था। जिन्होंने भी इसमें मदद और सहयोग किया, उनसभी को धन्यवाद।’’ इसबीच जयशंकर ने अफगानिस्तान में तेजी से बदलते हालात पर यहां फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-यवेस ले ड्रियान से बातचीत की और काबुल से 21 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित पेरिस ले जाने के लिए धन्यवाद दिया। विदेश मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘विदेश मंत्री जीन-यवेस ले ड्रियान के साथ अफगानिस्तान के बदलते हालात पर चर्चा की। हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में समन्वय जारी रखेंगे। 21 भारतीय नागरिकों को काबुल से पेरिस ले जाने के लिए धन्यवाद।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्वUS: कैलिफोर्निया में लापता भारतीय छात्र का मिला शव, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

विश्वUS: कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में पढ़ा रहा छात्र साकेत श्रीनिवासैया लापता, भारतीय दूतावास ने जताई चिंता; तलाश जारी

विश्वCanada: टोरंटो में भारतीय छात्र की हत्या, अज्ञात ने मारी गोली; भारतीय दूतावास ने कही ये बात

विश्वLouvre Museum in Paris: म्यूजियम से चोरी गई चीजें जाती कहां हैं?, खरीद-बिक्री कैसे होती है?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा