लाइव न्यूज़ :

ईयू ने कोविड-19 टीका बेचने की पेशकश करने वाले धोखेबाजों को लेकर चेताया

By भाषा | Updated: February 15, 2021 19:53 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 15 फरवरी (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) की धोखाधड़ी-रोधी शाखा ओएलएएफ ने 27 सदस्य देशों को कोविड-19 टीके की आपूर्ति में देरी के कारण फर्जी टीके की बिक्री की पेशकश करने वाले धोखेबाजों से सावधान रहने को लेकर चेताया है।

ओएलएएफ ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसके संज्ञान में ऐसी कई रिपोर्ट लाई गईं हैं जिनमें कोविड-19 टीकाकरण में तेजी लाने का प्रयास कर रही ईयू सरकारों को टीका आपूर्ति की पेशकश कर कुल लोग धोखाधड़ी कर रहे हैं।

ओएलएएफ की महानिदेशक विले इटाला ने कहा, ‘‘ उदाहरण के तौर पर, धोखेधड़ी करने वाले भारी मात्रा में टीके की आपूर्ति करने की पेशकश करते हैं और एडवांस पैसे लेने के लिए टीके का एक नमूना भेज देते हैं और फिर पैसे लेकर गायब हो जाते हैं।’’

उन्होंने कहा कि वे फर्जी टीकों की खेप भी भेज सकते हैं।

इटाला ने चेताया कि टीके से संबंधित पेशकश करने वाले धोखेबाजों को लेकर बेहद सावधानी बरतें।

उल्लेखनीय है कि दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले ईयू देशों में कोविड-19 टीकाकरण की गति बेहद कम रहने को लेकर उसे आलोचना का सामना करना पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना