लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ जलवायु परिवर्तन पर कड़े नियमों की शुरुआत करेगा

By भाषा | Updated: July 14, 2021 15:40 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 14 जुलाई (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) बुधवार को इस दशक में ग्लोबल वार्मिंग का कारण बनने वाली ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में 55 प्रतिशत की कटौती करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने में मदद करने के लिए नया कानून ला रहा है, जिसमें विदेशी कंपनियों के प्रदूषण उत्सर्जन पर कर लगाने की एक विवादास्पद योजना भी शामिल है।

यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा यूरोपीय आयोग के प्रस्ताव के तहत कार प्रदूषण पर सख्त निर्देशों से लेकर इमारतों से गैसों पर नई राष्ट्रीय सीमा तक सब कुछ कवर होगा। नए कानून में लगभग 12 प्रमुख प्रस्ताव शामिल होंगे - उनमें से अधिकतर 1990 के स्तर की तुलना में 2030 तक गैस उत्सर्जन में 40 प्रतिशत कटौती के यूरोपीय संघ के पुराने लक्ष्य को पूरा करने के लिए पहले से मौजूद कानूनों का निर्माण कर रहे हैं।

विश्व के नेताओं ने छह साल पहले पेरिस में ग्लोबल वार्मिंग को दो डिग्री सेल्सियस (3.6 डिग्री फारेनहाइट) से नीचे रखने के लिए सहमति व्यक्त की थी और सदी के अंत तक 1.5 डिग्री सेल्सियस (2.7 एफ) से अधिक नहीं रखने पर जोर दिया गया था। वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती शुरू करने के लिए कठोर कदम नहीं उठाए जाते, तब तक दोनों लक्ष्यों को प्राप्त करना मुश्किल होगा।

यूरोपीय आयोग कोविड-19 महामारी के कारण हुए बदलाव के लिए जनता के रूख का इस्तेमाल करना चाहता है। कोरोना वायरस प्रतिबंधों से निपटने के लिए लगाई पाबंदियों के कारण प्रभावित हुई यूरोपीय अर्थव्यवस्थाओं का पुनरूद्धार करने के उद्देश्य से पहले से ही बड़े पैमाने पर राहत पैकेज दिये जा रहे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर