लाइव न्यूज़ :

इथियोपिया ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से प्रतिबंधों से दूर रहने को कहा

By भाषा | Updated: September 26, 2021 10:05 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 26 सितंबर (एपी) इथियोपिया ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से प्रतिबंधों से दूर रहने और उसके टिग्रे क्षेत्र में युद्ध में हस्तक्षेप से बचने तथा अफ्रीकी संघ को सभी पक्षों को एक साथ लाने पर काम करने देने का आह्वान किया है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व नेताओं की बैठक में इथियोपिया के उपप्रधानमंत्री देमेके मेकोनेन ने 10 महीने के युद्ध में अपने देश के रवैये का बचाव किया। उन्होंने कहा, ‘‘दंडात्मक उपायों ने कभी भी स्थितियों या संबंधों में सुधार लाने में मदद नहीं की है।’’

उनकी यह टिप्पणी ऐसे वक्त आयी है जब 10 दिन पहले ही अमेरिका ने धमकी दी थी कि अगर प्रधानमंत्री आबे अहमद और अन्य नेताओं ने लड़ाई को रोकने के लिए जल्द कदम नहीं उठाए तो उन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

मेकोनेन ने कहा, ‘‘हमारे मित्रों के सहयोग और चिंताओं का स्वागत है लेकिन हम सार्थक रुख अपनाने, विश्वास और समझ बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हैं।’’ बहरहाल, संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन ने इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

आबे और टिग्रे निवासियों के बीच राजनीतिक टकराव शुरू होने के बाद नवंबर में टिग्रे में लड़ाई शुरू हुई। टिग्रे निवासी लंबे समय से राष्ट्रीय सरकार में वर्चस्व रखते रहे हैं। इस लड़ाई से भुखमरी का संकट पैदा हो गया है, अफ्रीका में दूसरी सबसे घनी आबादी वाले देश में अस्थिरता का खतरा पैदा हो गया है और पड़ोसी एरिट्रिया के साथ शांति करने के लिए नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित होने के दो साल बाद आबे की छवि को झटका लगा है। एरिट्रिया ने टिग्रे में इथियोपिया के पक्ष में लड़ाई लड़ी।

अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि इथियोपियाई बलों ने खाद्य और अन्य सहायता सामग्री लेकर जाने वाले ट्रकों को रोक दिया है। सैकड़ों लोग भूख के कारण मर गए हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय का कहना है कि सभी पक्षों ने दुर्व्यवहार किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट