लाइव न्यूज़ :

एफस्टीन फाइलः 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें जारी करेगा?, फाइलों में कई नामी हस्तियों के नाम, बिल गेट्स, एलन मस्क और मीरा नायर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2026 10:15 IST

Epstein Files: ब्रिटेन के शाही परिवार से जुड़े एंड्रयू माउंटबैटन-विंडसर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार रह चुके स्टीव बैनन के साथ एपस्टीन के ईमेल संवाद से संबंधित दस्तावेज भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देEpstein Files: रिकॉर्ड में ट्रंप से संबंधित कई जगह संदर्भ हैं, जिनमें ऐसे ईमेल भी शामिल हैं।Epstein Files:यात्रा की योजना के सिलसिले में कम से कम दो बार एपस्टीन से संपर्क किया था।Epstein Files: 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2,000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें जारी करेगा।

न्यूयॉर्कः अमेरिका के न्याय विभाग ने अरबपति कारोबारी जेफरी एफस्टीन से जुड़ी जिन जांच फाइलों को शुक्रवार को सार्वजनिक किया, उनमें प्रौद्योगिकी जगत के दिग्गज बिल गेट्स और एलन मस्क, फिल्म निर्देशक मीरा नायर और व्हाइट हाउस के कुछ पूर्व सलाहकारों सहित अन्य नामी हस्तियों का जिक्र शामिल है। विभाग ने कहा कि वह एफस्टीन के खिलाफ दो दशक से अधिक समय तक की गई जांच के दौरान जुटाई गई सामग्री को सार्वजनिक करने के उद्देश्य से 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2,000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें जारी करेगा।

विभाग की वेबसाइट पर जारी हालिया फाइल में ब्रिटेन के शाही परिवार से जुड़े एंड्रयू माउंटबैटन-विंडसर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार रह चुके स्टीव बैनन के साथ एपस्टीन के ईमेल संवाद से संबंधित दस्तावेज भी शामिल हैं। रिकॉर्ड में ट्रंप से संबंधित कई जगह संदर्भ हैं, जिनमें ऐसे ईमेल भी शामिल हैं।

जिनमें एपस्टीन और अन्य लोगों ने उनके बारे में समाचार लेख साझा किए, उनकी नीतियों या राजनीति पर टिप्पणी की, या उनके और उनके परिवार के बारे में चर्चा की। रिकार्ड से पता चलता है कि टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क ने एक कैरिबियाई द्वीप की यात्रा की योजना के सिलसिले में कम से कम दो बार एपस्टीन से संपर्क किया था।

जहां उससे कथित तौर पर जुड़ी यौन उत्पीड़न की घटनाएं हुई थीं। हालांकि, मस्क की ओर से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी की मां एवं फिल्म निर्देशक मीरा नायर का नाम भी एक ईमेल में सामने आया है।

कांग्रेस एपस्टीन फाइल में प्रधानमंत्री के संदर्भ को लेकर गलत सूचना फैला रही: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कांग्रेस पर जेफरी एपस्टीन से जुड़ी जांच फाइलों में शामिल एक सामान्य ईमेल सामग्री को ‘‘तोड़-मरोड़कर’’ पेश करने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री और एपस्टीन के बीच किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संवाद का ‘‘कोई सबूत नहीं’’ है।

भाजपा की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस की ओर से ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कथित ईमेल और अमेरिकी न्याय विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध इसके लिंक को साझा किए जाने के बाद आई। पोस्ट में आरोप लगाया गया कि एपस्टीन फाइलों में मोदी का संदर्भ शामिल है। इसमें प्रधानमंत्री से घटनाक्रम पर स्पष्टीकरण देने की मांग की गई।

भाजपा नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस की ओर से ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट को “फर्जी खबर” करार दिया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस का यह सनसनीखेज दावा तथ्यों को पूरी तरह से तोड़-मरोड़कर पेश किया जाना है कि जेफरी एपस्टीन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में लिखा था कि उन्होंने (मोदी) एक अमेरिकी राष्ट्रपति के लाभ के लिए इजराइल में ‘नाचने और गाने’ को लेकर कथित तौर पर उनकी (एपस्टीन) ‘सलाह’ ली थी, जो तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करना है।’’

मालवीय ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों की ओर से जारी की गई एपस्टीन से जुड़ी किसी भी फाइल से यह संकेत नहीं मिलता है कि मोदी ने कभी भी “नाचने, गाने या किसी अन्य चीज” के लिए एपस्टीन की व्यक्तिगत सलाह मांगी, ली या उस पर अमल किया, न ही ये फाइल दोनों के बीच किसी भी संवाद को दर्शाती हैं।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘सत्यापित रिकॉर्ड में एपस्टीन की ‘सलाह’ के बारे में कोई जिक्र नहीं है, नाचने या गाने का कोई उल्लेख नहीं है और न ही ऐसा कोई बयान है, जिसमें दावा किया गया हो कि “यह कारगर रहा।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि “ये सभी विवरण पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं” और कांग्रेस “आक्रोश उत्पन्न करने” के लिए इन्हें फैला रही है।”

भाजपा नेता ने कहा कि मोदी का 2017 में इज़राइल का दौरा रक्षा, प्रौद्योगिकी और व्यापार पर केंद्रित एक ऐतिहासिक कूटनीतिक दौरा था, जिसमें राजकीय यात्राओं के तरह के सामान्य सांस्कृतिक सत्कार शामिल थे, न कि कोई ‘‘कल्पित एपस्टीन-से जुड़ी योजना।’’ अमेरिका के न्याय विभाग ने शुक्रवार को अरबपति वित्त कारोबारी रहे जेफरी एपस्टीन से जुड़े कई और दस्तावेज शुक्रवार को सार्वजनिक किए।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘यह राष्ट्रीय शर्म का विषय है कि अमेरिका का दोषी मानव तस्कर, बाल यौन अपराधी और बलात्कारी जेफरी एपस्टीन यह लिखता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसकी ‘सलाह’ मानी और अमेरिकी राष्ट्रपति के लाभ के लिए इज़राइल में नाच-गाना किया।

वे कुछ सप्ताह पहले मिले थे। यह काम कर गया।’’ इस पर कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह मामला अब और भी ‘‘ज़्यादा सनसनीखेज’’ होता जा रहा है। प्रधानमंत्री की चुप्पी अस्वीकार्य है।’’

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपएलन मस्कबिल गेट्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका