लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने की रूहानी से बात

By भाषा | Updated: July 31, 2019 12:07 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर 2015 में हुए एक करार से पिछले साल अमेरिका को बाहर कर लिया था जिससे उसके यूरोपीय सहयोगी काफी निराश हैं। इसके बाद से अमेरिका और ईरान के संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएमैनुएल मैक्रों ने की हसन रूहानी से बात, अमेरिका के साथ तनाव कम करने की अपीलअमेरिका-ईरान का करार टूटने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने अपने ईरानी समकक्ष हसन रूहानी से मंगलवार को बात की और ईरान एवं अमेरिका के बीच तनाव कम करने की फिर से अपील की। फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन ‘एलिसी’ ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करना फ्रांस की जिम्मेदारी है कि सभी पक्ष वार्ता शुरू करने के लिए सहमत हों।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर 2015 में हुए एक करार से पिछले साल अमेरिका को बाहर कर लिया था जिससे उसके यूरोपीय सहयोगी काफी निराश हैं। इसके बाद से अमेरिका और ईरान के संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए हैं।

इस समझौते में फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी ने अहम भूमिका निभाई थी। एलिसी ने बताया कि मैक्रों ने रूहानी के साथ 'लंबी बातचीत' में 'तनाव को कम करने की पहल करने की आवश्यकता' पर फिर से बल दिया। पेरिस मौजूदा तनाव को कम करने के राजनयिक स्तर पर प्रयास कर रहा है और इन्हीं कोशिशों के तहत मैक्रों के विदेश नीति सलाहकार एमैनुएल बोन ने दो बार तेहरान की यात्रा की।

एलिसी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जी7 शिखर सम्मेलन से पहले अगस्त के मध्य में ब्रेगनकॉन में मैक्रों से मुलाकात करेंगे जिससे 'ईरानी मामले पर चर्चा का नया अवसर' मिलेगा।

टॅग्स :इमेनुअल मेक्रोफ़्रांसईरानडोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल