लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के प्रख्यात न्यूरोसर्जन ने इजराइल में जुड़वां बच्चे की सर्जरी की

By भाषा | Updated: September 13, 2021 15:53 IST

Open in App

(हरिंदर मिश्रा)

यरूशलम, 13 सितंबर ब्रिटेन में भारतीय मूल के, बच्चों के प्रख्यात न्यूरोसर्जन ने दो जुड़वां बच्चों का सफल ऑरपरेशन करने में इजराइल के चिकित्सकों के एक समूह की मदद की। सिर से जुड़े ये दोनों बच्चे सर्जरी के बाद सामान्य जीवन जी सकेंगे। यह जानकारी यहां मीडिया की खबरों में दी गई।

‘द टाइम्स ऑफ इजराइल’ के अनुसार, कश्मीर में जन्मे और लंदन के ग्रेट आरमॉन्ड स्ट्रीट हॉस्पिटल में काम करने वाले डॉ. नूर उल ओवैसी जिलानी से जब इजराइल के सारोका अस्पताल के डॉक्टरों ने संपर्क किया तो उन्होंने सर्जरी करने पर सहमति जता दी।

उन्हें और उनके सहकर्मी प्रोफेसर डेविड डुनवे को पूरी दुनिया में इस तरह के मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है।

जिलानी ने कहा, ‘‘चिकित्सक की दृष्टि से देखें तो हम सब एक हैं। तथ्य यह है कि कश्मीर में जन्मे एक मुस्लिम चिकित्सक ने इजराइल में यहूदी परिवार की सहायता के लिए वहां के चिकित्सकों के साथ काम किया, जो हमें याद दिलाता है कि चिकित्सा सार्वभौम होती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक शानदार परिवार की मदद की। मैंने पूरी जिंदगी कहा है कि सभी बच्चे एक जैसे हैं, चाहे उनका कोई भी रंग हो या कोई भी धर्म हो। भेदभाव मनुष्य करता है। बच्चा बच्चा होता है। चिकित्सक की दृष्टि से देखें तो हम सब एक हैं।’’

बताया जाता है कि इजराइल के जुड़वां बच्चों की सर्जरी पर जिलानी ने महीनों काम किया।

इजराइल के सोरोका अस्पताल के चिकित्सक दल के लिए भी यह बड़ी उपलब्धि है जिसने इस जटिल ऑपरेशन का प्रबंध किया, जबकि पहले वहां इस तरह की सर्जरी कभी नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील