लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी ने अपना नाम बदलने के लिए दायर की याचिका, पिता को लेकर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 21, 2022 14:23 IST

एलन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी ने अपने नए जेंडर आइडेंटिटी के अनुसार अपना नाम बदलने के लिए याचिका दायर की है। अप्रैल में सैंटा मोनिका में लॉस एंजिल्स काउंटी सुपीरियर कोर्ट में नाम बदलने और उसकी नई लिंग पहचान को दर्शाने वाले नए जन्म प्रमाण पत्र दोनों के लिए याचिका दायर की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी अपना नाम बदलना चाहती है।मस्क की बेटी द्वारा अप्रैल में नाम बदलने को लेकर याचिका दायर की गई थी।

वॉशिंगटन: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बार वो अपनी बेटी की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी ने अपने नए जेंडर आइडेंटिटी के अनुसार अपना नाम बदलने के लिए याचिका दायर की है। वो ऐसा इसलिए करना चाहती हैं क्योंकि वो अब किसी भी तरह, आकार या रूप में अपने बायोलॉजिकल फादर के साथ रहना या संबंधित रहना नहीं चाहती हैं। 

अप्रैल में सैंटा मोनिका में लॉस एंजिल्स काउंटी सुपीरियर कोर्ट में नाम बदलने और उसकी नई लिंग पहचान को दर्शाने वाले नए जन्म प्रमाण पत्र दोनों के लिए याचिका दायर की गई थी। ऐसे में ये मामला हाल ही में कुछ ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया। PlainSite.org के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध अदालती दस्तावेजों के अनुसार, जेवियर अलेक्जेंडर मस्क ने अदालत से अपनी लिंग पहचान को पुरुष से महिला में बदलने और अपना नया नाम दर्ज करने के लिए कहा है।

बता दें कि एलन मस्क की बेटी हाल ही 18 साल की पूरी हुई है। मस्क की बेटी का नया नाम ऑनलाइन दस्तावेज में संशोधित किया गया था। उनकी मां जस्टिन विल्सन हैं, जिन्होंने 2008 में मस्क को तलाक दे दिया था। मस्क की बेटी और उनके पिता पिता के बीच अनबन के बारे में और कोई स्पष्टीकरण नहीं था। मई में नाम और लिंग परिवर्तन दस्तावेज दायर किए जाने के लगभग एक महीने बाद मस्क ने रिपब्लिकन पार्टी के लिए अपना समर्थन घोषित किया, जिसके निर्वाचित प्रतिनिधि देशभर के राज्यों में ट्रांसजेंडर अधिकारों को सीमित करने वाले कानून का समर्थन करते हैं।

टॅग्स :एलन मस्कटेस्ला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वएफस्टीन फाइलः 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें जारी करेगा?, फाइलों में कई नामी हस्तियों के नाम, बिल गेट्स, एलन मस्क और मीरा नायर...

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका

कारोबार‘आधी भारतीय’ मेरी ‘पार्टनर’ शिवोन जिलिस?, एलन मस्क ने कहा-बच्चे का नाम नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल